कवि सुरेंद्र दुबे के खिलाफ पुलिस में शिकायत, कविता में नाई समाज पर जातिगत टिप्पणी का आरोप

X
By - Vinod Dongre |30 Jun 2021 7:08 PM IST
छत्तीसगढ़ के जाने-माने कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे पर सेन समाज ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी कविता में नाई समाज के खिलाफ आपत्तिजनक जातिगत टिप्पणी की है। इस मामले में सेन समाज ने धमतरी के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कवि सुरेंद्र दुबे के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर-
धमतरी। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व सचिव व संस्कृति विभाग में ओएसडी रहे, कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे के खिलाफ सेन समाज के प्रतिनिधियों ने कार्रवाई की मांग की है। सेन समाज के प्रतिनिधियों ने धमतरी जिले में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि कवि सुरेंद्र दुबे ने अपनी एक कविता में नाई समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सेन समाज का आरोप है कि नाई समाज पर जातिगत टिप्पणी की गई है। इसलिए कवि सुरेंद्र दुबे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
Tags
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS