पुलिस ने दिवाली से पहले बांटे 100 तोहफे : ढूंढ़ निकाले 100 लोगों के गुम मोबाइल, प्रदेश के कई शहरों से बरामद किए

कुलजोत सिंह संधू-कोंडागांव। दीपावली के उपलक्ष्य में धनतेरस से 1 दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक ने प्रार्थियों को 20 लाख के गुम मोबाइल लौटाए हैं। कोंडागांव साइबर सेल ने लगभग 100 मोबाइल ढूंढ निकाले हैं, जिसके लिए उन्होंने एक अभियान भी चलाया था। इसमें सैमसंग जैसी महंगी मोबाइल के साथ-साथ बड़ी संख्या में लाखों रुपए के मोबाइल बरामद किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने जिले के सभी थानों के गुम मोबाइल के आवेदन को संज्ञान मे लेकर मोबाइल ढूढ़ने अभियान चलाया। इसमें कोंडागांव, केशकाल जैसे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ जिले के अंदरूनी गांव से भी बड़ी संख्या में मोबाइल गुम हुए थे। इसकी शिकायत पर अभियान चलाया गया। इसमें कोंडागांव जिले के साथ ही साथ सरहदी जिले जगदलपुर, कांकेर, धमतरी के अलावा रायपुर से भी साईबर सेल द्वारा मोबाइल ढूंढ कर लाया गया है।
कई बड़ी कंपनियों के मोबाईल हुए थे गुम
गुम मोबाइल खोजने के अभियान के दौरान पुलिस को सैमसंग जैसी महंगी मोबाइलों के साथ-साथ अन्य सभी कंपनियों के मोबाइल भी बरामद हुए हैं। इनकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए तक की बताई जा रही है। देखें वीडियो..
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS