पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पड़ोसी राज्य से लाकर प्रदेश में खपाने की थी साजिश

मनहरण सोनवानी-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध गांजा की तस्करी करते दो अन्तर्राजीय आरोपियों को पकड़ने में सिंघोड़ा पुलिस को सफलता मिली है। आरोपियों के कब्जे से 9 लाख का गांजा भी जब्त किया गया है। फिलहाल सिंघोडा पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी करते दो अन्तर्राजीय आरोपियों को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के कब्जे से 9 लाख रुपए की 24.800 किलो गांजा जब्त किया गया है। आरोपियों की शिनाख्त शेख जावेद और रवि मिश्रा के रूप में हुई है और वे दोनों रायपुर के ही रहने वाले हैं। पूछ्ताछ में पता चला कि दोनों आरोपी ओड़िसा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जगहों पर खपाने की साजिश कर रहे थे। लेकिन इस दौरान दोनों आरोपी सिंघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS