पुलिस मुख्यालय ने जारी किया वर्ष 2022 का ब्योरा, एक साल में 13 हजार सड़क हादसे, हजारों की गई जान

पुलिस मुख्यालय ने जारी किया वर्ष 2022 का ब्योरा, एक साल में 13 हजार सड़क हादसे, हजारों की गई जान
X
हरिभूमि न्यूज : रायपुर। राज्य पुलिस मुख्यालय ने बीते साल 2022 में सड़क दुर्घटनाओं का ब्योरा जारी किया है। राज्य में सालभर में पौने 6 हजार से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

हरिभूमि न्यूज : रायपुर। राज्य पुलिस मुख्यालय ने बीते साल 2022 में सड़क दुर्घटनाओं का ब्योरा जारी किया है। राज्य में सालभर में पौने 6 हजार से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। राजधानी रायपुर राज्य में हादसों का शहर बना हुआ है। यहां 1911 घटनाओं में सबसे अधिक 583 लोगों की मौत हुई है।

सालभर में 13 हजार से अधिक हादसे

छत्तीसगढ़ में 2022 में कुल 13 हजार 286 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें मरने वालों की कुल संख्या 5 हजार 834 रही, जबकि घायलों की संख्या 11 हजार 720 रही। खास बात ये है कि पिछले साल जनवरी में सबसे अधिक 549 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इसके बाद सितंबर में सबसे कम यानी 369 घटनाएं दर्ज की गईं। फरवरी 2022 से लेकर मार्च, अप्रैल, मई, जुलाई, अगस्त में हर महीने 400 से अधिक तथा जून और नवंबर में 5 सौ से अधिक हादसे हुए।

जिलों का ये हाल

राजधानी में सड़क हादसों में सबसे अधिक 583 लोगों की जान गई। इतनी बड़ी संख्या में राज्य के किसी भी जिले में लोगों की मौत नहीं हुई। वहीं रायपुर के बाद सबसे अधिक मौतें बिलासपुर में 333, दुर्ग में 301, कोरबा में 301, रायगढ़ में 307, बलौदाबाजार में 289 लोगों की जान गई है।

Tags

Next Story