पुलिस ने मार गिराए 16 लाख के दो इनामी नक्सली

कवर्धा। कबीरधाम जिले में 7 साल से सक्रिय दो नक्सलियों को बुधवार को बालाघाट व मंडला जिले की पुलिस ने संयुक्त अभियान में मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में राजेश व गणेश नाम के दो नक्सली शामिल है, जिनपर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। नक्सलियों के शव के पास से एक एके47 व 315 बोर की बंदूक भी मध्यप्रदेश पुलिस ने बरामद की है। मुठभेड़ के बाद से कवर्धा जिले के सीमावर्ती थाना में अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही सर्चिंग भी शुरू कर दी गई है, क्योंकि जिस स्थान पर मुठभेड़ हुई है। वहां 20 से अधिक नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह बालाघाट और कवर्धा सीमा पर नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो नक्सलियों ढेर किया है।
रुक रुककर चलते रही गोलियों की आवाज जंगल में गूंजती रही
रुक रुककर सुबह 4 बजे से लेकर 8 बजे तक गोलियों की आवाज जंगल में गूंजती रही। मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हो गए। आशंका जताई जा रही है कि नक्सली मध्यप्रदेश से भागकर कवर्धा की ओर आये है। भोरमदेव अभ्यारण्य की ओर आने की आशंका पर अलर्ट जारी किया गया है। एसपी कबीरधाम डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि मुठभेड़ की घटना के बाद कवर्धा जिले के सिंघनपुर, चिल्फी, रेंगाखार, तरेगांव व झलमला थाना को अलर्ट किया है। जवानों की टीम सीमावर्ती गांवों में सर्चिंग कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS