महादेव ऐप के 2 ब्रांचों पर पुलिस का छापा : 6 आरोपी दबोचे गए, कई मोबाइल जब्त

महादेव ऐप के 2 ब्रांचों पर पुलिस का छापा : 6 आरोपी दबोचे गए, कई मोबाइल जब्त
X
महादेव और रेड्डी अन्ना सट्टा ऐप की दो सब ब्रांच पर रेड मारकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से कई मोबाइल और लाखों का ट्रांजेक्शन भी मिला है। पढ़िए पूरी खबर...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस लगातार महादेव ऐप पर कार्रवाई कर रही है। नए साल में जनवरी महीने में अब तक तीन बड़ी कार्रवाई दुर्ग पुलिस कर चुकी है। पुलिस ने तीन कार्रवाई में 19 आरोपियों को जेल भेजा है। तीसरी कार्रवाई में पुलिस ने सुपेला क्षेत्र में महादेव और रेड्डी अन्ना सट्टा ऐप की दो सब ब्रांच पर रेड मारकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से कई मोबाइल और लाखों का ट्रांजेक्शन भी मिला है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी भिलाई के सुपेला क्षेत्र के निवासी हैं। इसमें पहला ब्रांच भीषम साहू 28 वर्षीय निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला के निर्देशन में चल रहा था। इस ब्रांच पर छापा मारकर पुलिस ने भीषम सिहत चंद्रभूषण साव 24 वर्षीय लक्ष्मी नगर सुपेला और जयंत सेन 22 वर्षीय शास्त्री नगर केम्प-1 को गिरफ्तार किया है। भीषण सट्टा के साथ-साथ पेंटिंग का काम भी करता था। वहीं दूसरा ब्रांच मोहम्मद शादाब 23 वर्षीय गांधी चौक कैम्प-2 के नेतृत्व में चल रहा था। इसके साथ पुलिस ने राजकुमार सिंह उर्फ मसाला 23 वर्षीय शांति नगर भिलाई और सचिन यादव 26 वर्षीय आर्य नगर कोहका को भी गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

रेड्डी अन्ना बुक के लिए भी करते थे काम

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल की जांच की तो उसमें एक नहीं दो-दो सट्टा एप डाउनलोड था। ये लड़के महादेव और रेड्डी अन्ना बुक दोनों के लिए काम करते थे। कई लड़कों के मोबाइल में बेट-9 का ऐप भी मिला है। ये खुद भी अपनी आईडी चला कर लोगों से दांव लगवाने का काम करते थे। ऐसा करके हर एक लड़का रोजाना 10-15 हजार रुपए की कमाई कर लेता था।

आरोपियों ने खोले कई राज

बता दें कि, पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शुरुआत पूछताछ में आरोपियों से कई महत्वपूर्ण राज मिले हैं। इन आरोपियों के स्वामी महाराष्ट्र, यूपी, एमपी, दिल्ली और छत्तीसगढ़ जैसे अलग-अलग राज्यों में बैठकर ऑनलाइन सट्टा का कारोबार कर रहे हैं। पुलिस को इन सभी की पूरी जानकारी मिलने के बाद वह सभी जगह एक साथ छापेमारी करेगी। इस मामले में पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करेगी।


Tags

Next Story