पुलिस प्रताड़ना : मुंगेली में नाबालिग के गुप्तांग के बाल जलाए, पीड़ित ने दी आत्महत्या की चेतावनी

X
By - Vinod Dongre |3 Feb 2021 4:02 PM IST
पुलिस ने मारपीट के मामले में किशोर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद रात को लॉकअप में उसके साथ अमानवीय हरकतें की गईं। पढ़िए पूरी खबर-
मुंगेली। पुलिस के अमानवीय क्रियाकलाप और बर्बरता की एक खबर मुंगेली से भी आई है। एक नाबालिग किशोर को पुलिस ने मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया फिर रात में उसे संगीन तरीके से प्रताड़ित किया।
आरोप है कि किशोर के साथ पुलिस ने मारपीट तो की ही, गुप्तांग के बाल पर आग लगाकर जलाने जैसी हैवानियत भी की गई। अपचारी बालक ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। परिजनों ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस की हरकतों के कारण बालक अगर कोई अप्रिय कदम उठाता है, तो इसके लिए पुलिस ही जिम्मेदार होगी।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS