आपस में झगड़ रहे परिवार को समझाने गई पुलिस- परिवार ने पुलिस का ही सर फोड़ दिया, टंगिया मारने वाला युवक फ़रार

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में शुक्रवार रात जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया। टंगिया से वार कर युवक ने एक पुलिस कांस्टेबल का सिर फोड़ दिया। इसके बाद हमलावर युवक भाग निकला है। इससे पहले पहुंची डायल-112 की टीम को गालियां देकर भगा दिया था। घायल जवान को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि मनीराम सोनवानी ने अपनी जमीन किसी को बेची है। उससे मिली रकम परिवार में बांट दी, लेकिन इसको लेकर सुनील संतुष्ट नहीं है। उसका कहना है कि रकम कम मिली है उसे। बताया जा रहा है कि जब दूसरा पक्ष शुक्रवार को जमीन पर कब्जे के लिए पहुंचा तो आरोपी उन्हें रोकने के लिए पहुंच गए। इसके बाद परिवार में विवाद बढ़ गया। पुलिस पहुंची तो उस पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने कमला और राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि जवानों को देखते ही मनीराम की पत्नी कमला और उसके बेटे राजेश और सुनील उन्हें भी गालियां देने लगे। इस पर कांस्टेबल राजकुमार पाटले ने समझाने का प्रयास किया तो आरोप है कि सुनील ने उस पर टंगिया से हमला कर दिया। टंगिया के वार से राजकुमार का सिर फट गया और खून बहने लगा। इस पर साथी पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और अफसरों को इसकी जानकारी दी। तब तक सुनील मौके से फरार हो गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS