पुलिस वाले की पत्नी चढ़ी दहेज की बलि : प्रधान आरक्षक सहित परिवार के 6 लोगों पर मामला दर्ज, सभी फरार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक प्रधान आरक्षक सहित परिवार के 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। प्रधान आरक्षक और परिवार वालों पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। वहीं सभी आरोपी फरार है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
दरअसल 14 जून को प्रधान आरक्षक प्रवीण मिश्रा की पत्नी खुशबू मिश्रा की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। इसके बाद खुशबू के मायके वालों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर प्रवीण सहित सास, ससुर और अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। लेकिन अब तक सभी आरोपी फरार है। बता दें कि आरोपी आरक्षक प्रवीण मिश्रा पुलिस की गोपनीय शाखा में पदस्थ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS