CG Politics : बायोमेट्रिक सिस्टम पर सियासी जंग...साव का सरकार पर पलटवार...कहा- इन्हें गरीब और किसानों की चिंता नहीं है...

रायपुर- केंद्र सरकार ने धान और चावल खरीदी को लेकर बायोमेट्रिक सिस्टम (Biometric System) लागू करने का अनुरोध किया है। लेकिन इस मुददे पर छग में सियासी जंग छिड़ गई है। एक तरफ सीएम भूपेश (Bhupesh Baghel) ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की धान खरीदी का सिस्टम सबसे बेहतर है। पहले से ही भुइंया एप से आधार कार्ड और रकबा लिंक है। साथ ही कहा कि, BJP की किसानों से क्या दुश्मनी है...यह समझ नहीं आता। वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sao) सीएम के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, भाजपा ने ही किसानों को आगे बढ़ाने का काम किया है। आजादी के बाद सालों तक देश और प्रदेश में इनकी सरकार थी। कभी गांव गरीब और किसानों की चिंता नहीं की, किसानों की तरक्की का काम भाजपा ने किया है।
छत्तीसगढ़ को बदहाल कर दिया...
सीएम भूपेश (Bhupesh Baghel) ने BJP के परिवर्तन रथ में लगी छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो को लेकर कहा था कि, भाजपा के लोग हमारी नकल कर रहे हैं। 15 साल तक तो कभी छत्तीसगढ़ महतारी की याद नहीं आई। इसी यात्रा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बदहाल कर दिया है। हर वर्ग को धोखा देने का काम किया है।
विकास के काम ठप...
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sao) ने कहा कि, विकास के सभी काम ठप हैं। जनता अब परिवर्तन चाहती है। कल मां दंतेश्वरी के पावन धाम से परिवर्तन यात्रा निकालेंगे। वहीं दूसरी परिवर्तन यात्रा मां खुरियारानी के पावन धाम से निकलेगी। छत्तीसगढ़ तरक्की की ओर बढ़े...इसलिए यह परिवर्तन यात्रा रखी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS