घोषणा पत्र पर सियासी जंग : केदार बोले- झूठ परोस रही सरकार... सिंहदेव के बाद अब दूसरे नेता के सिर ठीकरा फोड़ने की तैयारी

रायपुर। घोषणा पत्र को लेकर लगातार कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग चल रही है। इसी बीच पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने घोषणा पत्र की कमान मंत्री मोहम्मद अकबर को दिए जाने पर कहा कि, पिछली बार कांग्रेस ने घोषणा पत्र में झूठ परोसा। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया, इसलिए इस बार किसी और के सर पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है। अब तक कांग्रेस की घोषणा पत्र के अनुसार योजनाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं। सरकार के पुराने चेहरे भी पीछे हटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
भाजपा के आरोप पत्र समिति गठन को लेकर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर को संयोजक बनाया गया है। वहीं श्री प्रेम प्रकाश पांडे और भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी को मिलाकर तीन लोगों की समिति बनी है। इस समिति को बनाने का उद्देश्य यह है कि, कांग्रेस सरकार घोटाले की सरकार है और हम तमाम मुद्दों को आरोप पत्र में शामिल करेंगे।
यूसीसी पर कांग्रेस में एक राय नहीं
आदिवासी नेता नंदकुमार साय को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। धमतरी दौरे के दौरान साय ने कहा कि, मैं यूनिफॉर्म सिविल कोड के समर्थन में हूं...इसे हम लोगों को समझने की जरूरत है। इसी मुद्दे पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, समान नागरिक संहिता को लेकर कांग्रेस की एक राय नहीं है। एक देश दो नियम, दो प्रधान कांग्रेस की देन है। एक नियम हो सब चाहते हैं, ड्राप्ट तैयार हो तब कुछ कहा जा सकता है। लगता है आदिवासी नेता नंदकुमार साय पर कांग्रेस का दबाव है।
युवाओं को नशे की गिरफ्त में डाल रही सरकार
प्रदेश में शराब की अवैध बिक्री को लेकर आबकारी विभाग एक्शन मोड पर है। शराब की अवैध निकासी पर आबकारी विभाग के नोटिस पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला किया। पूरे प्रदेश में अवैध शराब का चल रही है। शराब को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। सरकार युवाओं को नशे की गिरफ्त में डाल रही है।
सिंहदेव को सीएम बनाना चाहिए था
डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के ढ़ाई साल के सीएम और दिल्ली के दौरे पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप बोले कि, TS सिंहदेव जी के लिए हमारी सद्भावना है। ढाई साल का CM उन्हें बनना था। अंतिम पारी में अब डिप्टी सीएम सिंहदेव खेलने आए हैं। हम तो इतना ही कहेंगे कि, डिप्टी सीएम के पद पर रहकर वे ओर बेहतर करने की कोशिश करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS