लाइट पोल के रंग को लेकर सियासत : पार्षद ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ SDM को सौंपा ज्ञापन

लाइट पोल के रंग को लेकर सियासत : पार्षद ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ SDM को सौंपा ज्ञापन
X
लाइट के पोल पर केसरिया रंग का पेंट करवा दिया, इसके बाद कांग्रेस के पार्षद ने इसे भाजपा का रंग बताते हुए आपत्ति जताई है। पढ़िए पूरी खबर-

कोरिया। जिले के नगर पंचायत खोंगापानी के जानकी वाटिका में लाइट पोल के रंग को लेकर सियासत शुरू हो गई है। दरअसल खोंगापानी के नगर पंचायत अध्यक्ष ने एक पार्क में लाइट के पोल पर केसरिया रंग का पेंट करवा दिया, इसके बाद कांग्रेस के पार्षद ने इसे भाजपा का रंग बताते हुए आपत्ति जताई है। इस मामले में पार्षद ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत अध्यक्ष व मुख्य नगरपालिका अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। कार्यवाही न होने पर दी आंदोलन व अनशन की चेतावनी है।

भाजपा के खोंगापानी नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने नगर पंचायत क्षेत्र के जानकी वाटिका में लाइट के पोल पर केसरिया और हरा रंग पेंट करवाने पर कांग्रेस पार्षद व कांग्रेस जिला महासचिव विवेक चतुर्वेदी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्षद विवेक चतुर्वेदी ने मनेन्द्रगढ़ एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत अध्यक्ष व मुख्य नगरपालिका अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग। कार्यवाही न होने पर दी आंदोलन व अनशन की चेतावनी है। पार्षद व कांग्रेस महासचिव ने नगर पंचायत के भाजपाईकरण का आरोप लगाया है।

इसके पहले भी भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा नगर पंचायत के सामुदायिक भवन में सामुदायिक भवन का किराया दिए बिना भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कराने का आरोप लगा था। इस दौरान भी वो विवादों से घिरे थे। वही नगर पंचायत में कई नियम विरुद्ध कार्य कर वो विपक्ष के निशाने में हैं।

Tags

Next Story