रेप केस में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे का नाम आने पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

रेप केस में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे का नाम आने पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
X
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बताएं, आदिवासी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी और नेता प्रतिपक्ष चंदेल के बेटे को कहां छिपाकर रखे हैं

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बताएं, आदिवासी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी और नेता प्रतिपक्ष चंदेल के बेटे को कहां छिपाकर रखे हैं? भाजपा आखिर बलात्कारियों को कब तक संरक्षण देती रहेगी? पूरा प्रदेश भाजपा के इस बलात्कारी प्रेम को देख रहा है। पुलिस अपराधी को खोजने लगातार दबिश दे रही है, नारायण चंदेल खुद भी अज्ञातवास में हैं। सवाल यह उठता है कि पुत्र मोह में नेता प्रतिपक्ष अपने बेटे को किसी भाजपा शासित राज्य में छुपा कर तो नहीं रखा है? कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि भाजपा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल से इस्तीफा ले, वे इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उनको बर्खास्त किया जाये तथा उनके बलात्कारी बेटे पलाश चंदेल को सरेंडर करवाये।

राजीव भवन में एक पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा, भाजपा दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक बलात्कारियों और दुराचारियों के समर्थन में खड़ी नजर आ रही है। भाजपा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ दिखावटी नारा है, असल में भाजपा बेटी बचाने और महिला सशक्तिकरण के नाम से की पोस्टरबाजी बयानबाजी और राजनीति करती है और जो वास्तविक में बेटियों के साथ खड़े होने की बारी आती है, तब भाजपा के नेता अपराधियों के साथ खड़े हुए दिखते हैं। अपराधियों के साथ खड़ा होना भाजपा का संस्कार है। कठुवा उन्नाव की घटना भी प्रदेश और देश ने देखी है, कैसे भाजपा के नेता अपने बलात्कारी नेता को बचाने के लिए सड़कों पर झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। अभी भाजपा के नेता अपने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे रेप के आरोपी को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।

Tags

Next Story