नगर पंचायत में सियासत : अविश्वास प्रस्ताव के मामले में नपे 4 कांग्रेसी पार्षद, पार्टी ने छह साल के लिए निकाला

नगर पंचायत में सियासत : अविश्वास प्रस्ताव के मामले में नपे 4 कांग्रेसी पार्षद, पार्टी ने छह साल के लिए निकाला
X
केशकाल नगर पंचायत में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में हुए मतदान के बाद कांग्रेस ने पार्टी के चार पार्षदों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। चारों पार्षदों पर पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

केशकाल। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल नगर पंचायत में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में हुए मतदान के बाद कांग्रेस ने पार्टी के चार पार्षदों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। चारों पार्षदों पर पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया जा रहा है। विदित हो कि नगर पंचायत में फिलहाल गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई है।

जानकारी के मुताबिक पार्टी द्वारा निष्कासित किए गए पार्षदों में पंकज नाग, देवश्री वेदव्यास, शबनम बानो और सगीर खान शामिल हैं। इन सभी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का आदेश प्रभारी महामंत्री रवि घोष ने जारी किया है।

अध्यक्ष बने रहेंगे जमीन खान

मतदान के बाद जारी परिणाम में रोशन जमीर खान नगर पंचायत अध्यक्ष बने रहेंगे। अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में 8 पार्षदों ने किया मतदान किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। परिणाम के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। नगर पंचायत में कांग्रेस व भाजपा के सभी पार्षद मौजूद है। देखिए वीडियो ...



Tags

Next Story