छत्तीसगढ़ियावाद पर सियासत : कौशिक बोले- छत्तीसगढ़ में पहली बार नहीं मनाए जा रहे त्योहार... सिर्फ 'वही' नहीं हैं छत्तीसगढ़िया...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और विरष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छत्तीसढ़िया वाद वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि, छत्तीसगढ़िया हीन भावना की बात करते हैं, उन्हें ऐसा लगता है कि भूपेश बघेल ही छत्तीसगढ़िया हैं। हम लोग छत्तीसगढ़िया नहीं हैं... हमें बताने की आवश्यकता नहीं है। इस चीज को छत्तीसगढ़ की जनता जानती है। जितने भी उत्सव मनाए जा रहे हैं, यह कोई पहली बार नहीं है। छत्तीसगढ़ में कोई पहली बार हरेली नहीं मनाया गया है। पहली बार यहां बोरे-बासी नहीं खाया गया है। यह बोरे-बासी कितना भारी पड़ा है सब जानते हैं। श्री कौशिक ने कहा कि, इस तरीके की राजनीति समझ से परे है। यह बताना कि मैं छत्तीसगढ़िया हूं और बाकी छत्तीसगढ़िया नहीं हैं, यह सीएम के मन में भ्रम है और भ्रम को दूर कर लेना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि पार्टी कार्यालय में भाजपा कोर ग्रुप और विधायक दल की बैठक हुई। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मीटिंग में हुई चर्चा को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले क्या स्थिति रही है, हमारी सरकार के समय में और आज क्या स्थिति है, इस पर पार्टी के अंदर विश्लेषण किया जाएगा। कौशिक ने कहा कि आने वाले समय में स्थिति कैसे बदलने वाली है, उस बात को लेकर मुख्य रूप से जानकारी दी जाएगी। वहीं लगातार अभी बैठकें रखी गई हैं। प्रथम बैठक छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों की, जिसमें दिशा और जो कार्य आदेश जारी होंगे उस विषय में चर्चा हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS