हिंदू राष्ट्र पर सियासत : शंकराचार्य के उत्सव में कांग्रेस विधायक ने हिंदू राष्ट्र का किया समर्थन...कांग्रेस बोली- हम संविधान के साथ

हिंदू राष्ट्र पर सियासत : शंकराचार्य के उत्सव में कांग्रेस विधायक ने हिंदू राष्ट्र का किया समर्थन...कांग्रेस बोली- हम संविधान के साथ
X
चुनाव आते ही कांग्रेस हो या बीजेपी हिंदुत्व का सहारा दोनों पार्टियां लेती हुई नजर आती है। भाजपा तो इस मुद्दे पर खुलेआम भाषण देती है, वहीं कांग्रेस रामायण महोत्व करती हुई नजर आती है। ऐसे में रायपुर के रावांभाटा में आयोजित शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के 81वें जन्म उत्सव के आयोजन में किसने क्या कहा,,,पढ़िए पूरी खबर

रायपुर- चुनाव आते ही कांग्रेस हो या बीजेपी हिंदुत्व का सहारा दोनों पार्टियां लेती हुई नजर आती है। भाजपा तो इस मुद्दे पर खुलेआम भाषण देती है, वहीं कांग्रेस रामायण महोत्व करती हुई नजर आती है।ऐसे में रायपुर के रावांभाटा में आयोजित शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के 81वें जन्म उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में धरसींवा से कांग्रेस की विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा भी शामिल हुईं थीं। इस आयोजन के दौरान विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा हजारों की भीड़ में हिंदूराष्ट्र का समर्थन करती हुई नजर आईं।

जनता को संबोधित करते हुए विधायक अनिता ने कहा...

बता दें, शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के अवसर पर कांग्रेस विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती भगवान शंकर का रूप हैं। जो अभियान शंकराचार्य चला रहे हैं, उसमें हम सभी को योगदान जरूर देना चाहिए। इसलिए अपने-अपने गांव में हिंदूराष्ट्र बनाने का संकल्प लिया जाए। सभी हिंदू एक होकर चलेंगे तभी हिंदूराष्ट्र बना सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से हिंदूराष्ट्र को बनाए रखने की अपील भी की।

पूरे एशिया को हिंदू महाद्वीप बनाया जाएगा- शंकराचार्य

कार्यक्रम में लोगों से रूबरू होते हुए शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने बताया कि, हमारे पूर्वज सनातनी हिंदू थे। यह परंपरा 1 अरब 97 करोड़ 29 लाख 49 हजार साल पुरानी है। इसका कोई भी व्यक्ति अपमान नहीं कर सकता। भारत तो हिंदूराष्ट्र बन कर रहेगा, इसके अलावा पूरा एशिया महाद्वीप हिंदू, महाद्वीप होगा और पूरे विश्व में सनातन विजयी होगा।

छत्तीसगढ़ में हिंदूओं को छल से क्रिश्चन बनाया जा रहा है...

शंकराचार्य निश्चलानंद ने सनातन धर्म को बढ़ावा देते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में सेवा के नाम पर हिंदुओं को क्रिश्चन बनाने का अभियान चल रहा है। पक्ष-विपक्ष के राजनीतिक दलों के कारण ये हो रहा है। राजनेता यदि दायित्व का पालन करें और सनातन धर्म की तरफ ध्यान दें तो इस तरह की गलत चीजें नहीं होंगी। गरीबी राजनेता को आगे ले जाने का कार्य करता है। लेकिन क्रिश्चन इसका फायदा उठाने लगते है। इसलिए क्रिश्चनों से सावाधान रहे। खास बात यहा है कि, इस सभा में 3 क्रिश्चन परिवार के लोगों को हिंदू बनाया गया है। ताकी वे घर वापसी कर सके।

कांग्रेस सरकार संविधान के साथ खड़ी है- आनंद शुक्ला

संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने विधायक के लिए कहा कि, अनिता शर्मा जी का यह बयान व्यक्तिगत हो सकता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से संविधान के साथ खड़ी और खड़ी रहेगी। बाबा साहेब और राजेंद्र प्रसाद जैसे महापुरषों ने भारत का संविधान बनाया था, जिसमें धर्म निरपेक्षता को लेकर बात नहीं की गई थी । हर व्यक्ति एक समान था। कांग्रेस पार्टी कभी किसी धर्म में भेद नहीं करती। हम सबका साथ देते हुए हर धर्म का स्वागत करते है।

Tags

Next Story