नामकरण पर सियासत : सीएम बघेल बोले- गांधी परिवार का नाम आते ही भाजपा वालों के तन-बदन में आग क्यों लग जाती है...

रायपुर- पाटन में प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता हथियार डाल चुके हैं। इसलिए उन्हें केंद्रीय नेताओं की जरूरत पड़ रही है। हालांकि मैं गृहमंत्री अमित शाह का तह दिल से स्वागत करता हूं।
उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू होने जा रहा है। इसी प्रशिक्षण को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, हर सेक्टर, हर जोन और सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। BJP सोशल मीडिया से झूठ फैलाने का काम करती हैं। लेकिन हम ट्रेनिंग देने का कार्य करते हैं। बीजेपी की तरह झूठ फैलाने का नहीं...
VIP रोड का नाम बदलने को लेकर सियासत तेज...
प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा है कि, नाम में क्या रखा है, जनता जानती है निर्माण किसने किया है। कांग्रेस हमेशा से ही गांधी से शुरू होकर गांधी पर खत्म हो जाती है। इसके आगे इनकी सोच जाती ही नहीं। इसी मसले का जबाव देते हुए CM बघेल ने कहा कि, जैसे ही गांधी परिवार के किसी सदस्य का नाम आता है। वैसे ही बीजेपी नेताओं के शरीर में आग क्यों लगने लगती है। कई संस्थानों का नाम हमने स्थानीय महापुरुषों के नाम पर रखा है।
धर्मांतरण विरोधी बिल राष्ट्रपति के पास अटका हुआ है- सीएम
दरअसल, कर्नाटक कैबिनेट ने धर्मांतरण विरोधी कानून को रद्द करने का फैसला किया गया है। इस कानून को बीजेपी सरकार ने लागू किया था। लेकिन अब रद्द करने को लेकर विचार चल रहा है। इसी मामले अपनी प्रतिक्रियां देते हुए सीएम बघेल ने कहा कि, कानून में कई शर्तें होती हैं। बिना पूरी जानकारी टिप्पणी न करें तो अच्छा होगा। छग में 2006 में ऐसा ही बिल पास हुआ था। अब तक राष्ट्रपति के पास अटका हुआ है। भाजपा लोगों को गुमराह करने का काम बंद कर दें। देश की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द केंद्र सरकार कानून बनाकर लागू करें।
कर्नाटक में धर्मांतरण को लेकर मिली छूट- पांडेय
कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी बिल रद्द करने को लेकर भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि, कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। कांग्रेस चुनावी मौसम के हिसाब से हिंदुत्व का कार्ड खेलती है। कांग्रेस चाहती है कि, धर्म परिवर्तन करने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही न हो। इसलिए कैबिनेट ने धर्मांतरण विरोधी बिल को रद्द किया है। कर्नाटक में अब धर्मांतरण के लिए खुली छूट मिल गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS