नक्सली क्रूरता पर सियासत: पूर्व मंत्री बृजमोहन ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- नक्सलियों को मिल रहा संरक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं पर नक्सलियों का हमला साजिश है। इसके अलावा उन्होंने नक्सलियों से भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या होने पर सरकार से पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़ मुआवजा देने की मांग की है।
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सुरक्षा कम करने वाले बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री बिना सोचे-समझे बात करते हैं। केंद्र सरकार को क्या करना है, इसकी चिंता वो न करें क्योंकि यह तो केंद्र सरकार ही तय करेगी। सीएम अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें हर बात दूसरों पर थोपने की इनकी आदत हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि, सरकार के सरंक्षण में नक्सली बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं।
सरकार की लापरवाही के कारण फिर से बढ़ रही नक्सल गतिविधियां
बृजमोहन ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री 9 सालों से झीरम कांड के सबूत अपने हाथ में लेकर घूम रहे हैं। वह अपने नेताओं की हत्या करने वाले नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं चाहते। छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की कार्रवाई से नक्सल गतिविधियां कम हो रही थी, लेकिन अब सरकार की लापरवाही के कारण ये फिर से बढ़ रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS