NDA-UPA की बैठक पर सियासत तेज : डा. रमन बोले- मोदी का भय सता रहा इनको, सीएम बघेल बोले- भाजपा और उनके सहयोगियों में घबराहट

रायपुर। विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए बेंगलुरु में चल रही 24 विपक्षी दलों की बैठक और आज ही दिल्ली में होने जा रही NDA की बैठक पर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले एक दूसरे पर कटाक्ष करते हुए नजर आए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और वर्तमान सीएम भूपेश बघेल।
NDA-UPA की बैठक को लेकर पूर्व CM रमन ने तंज कसते हुए कहा कि, विपक्ष को मोदी का इतना भय है...जैसे की नदी की तेज धार को देखकर सभी शत्रु एक ही पेड़ पर चढ़कर मिल जाते हैं। हालांकि हमें इससे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि तीसरी बार भी मोदी सरकार बनकर रहेगी। साथ ही NDA की बैठक को लेकर कहा कि, छोटे-छोटे दलों को जोड़कर सामूहिक प्रयास किया जा रहा है।
शेर अब बुढ्ढा हो गया है- मंत्री अमरजीत
NDA और UPA की बैठक पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने गठबंधन को आशावादी बताया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के साथ कई दल ऐसे हैं, जो केंद्र की सरकार को हरा देंगे। वहीं NDA की बैठक को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि, अब चला चली की बेला है, बहुत उम्मीद थी। लेकिन लोगों को कुछ मिला नहीं। शेर अब बुढ्ढा हो गया है, इसलिए अब शिकार नहीं कर सकता। जैसे चिड़िया बुढ्ढी होकर चोंच मारती है, वहीं हाल पीएम मोदी का हो गया है।
प्रजातंत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है- सीएम
सीएम भूपेश बघेल ने NDA-UPA की बैठक पर कहा कि, यह प्रजातंत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। 2024 को लेकर भाजपा और उसके सहयोगी घबरा गए हैं। UPA की बैठक से भाजपा डरी हुई है। साथ ही कहा कि, डॉ. रमन को पता नहीं सबसे ज्यादा शिकार शेर का हुआ है। इसलिए उनको संरक्षित किया जा रहा है। शेर नहीं कहना चाहिए, दुनिया में उनकी संख्या घट रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS