धान खरीदी पर सियासत : बृजमोहन बोले- क्या केंद्र की मदद के बिना धान खरीद सकती है प्रदेश सरकार

रायपुर- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासी जंग में भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर वार करते हुए नजर आ रहे है। इसी संदर्भ में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम को चुनौती देते हुए कहा कि, सरकार में दम है तो 2650 रुपये में पूरा पैसा लेकर धान खरीदी करें। केंद्र सरकार जो राशि 2184 रुपए देने वाली है, उसी पैसों से खरीदी करें। अगर केंद्र सरकार चावल नहीं लेगी तो क्या राज्य सरकार धान खरीदी कर सकती हैं?
वाहवाही लूटने का काम कर रही है सरकार...
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, सिर्फ वाहवाही लूटने का काम कर रही हैं सरकार, यह लोग एक बार कह दें कि, हमे धान खरीदी के लिए पैसे की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत नही है। तब हम मान लेंगे कि, राज्य सरकार अपने दम पर कुछ काम कर सकती है।
सीएम ने भाजपा को कहा था झूठा...
बता दें, धान खरीदी को लेकर सीएम बघेल ने कहा था कि, भाजपा के नेता झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी राज्य सरकार करती है, FCI पंजाब और हरियाणा में धान खरीदी की जाती है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी राज्य सरकार धान खरीदी करती है। सीएम ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा था कि, अगर उनके दावों में दम है तो FCI यहां भी धान खरीदी कर लें, धान खरीदी को लेकर BJP के नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं।
संभागीय सम्मेलन में झुग्गी-झोपड़ियों से लाए गए लोग...
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन पर कहा कि, सरकारी सम्मेलन है, कांग्रेस पार्टी का सम्मेलन नहीं है। सम्मेलन में 10 परसेंट कांग्रेस के कार्यकर्ता से ज्यादा नहीं दिखाई देंगे। बाकी सरकारी अधिकारियों के माध्यम से भीड़ इकट्ठी की जा रही है। रायपुर में संभागीय सम्मेलन हुआ था, मैंने रिपोर्ट ली तो पता चला कि, उसमें 90% लोगों को झुग्गी-झोपड़ी से पैसे देकर लाया गया था। कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन दिल्ली के नेताओं की आंख में धूल झोंकने के लिए किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS