आरक्षण पर सियासत : भाजपा ने निकाली मशाल रैली, एसआई भर्ती परीक्षा पर रोक को लेकर जताया आक्रोश, कहा- कांग्रेस ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया

आरक्षण पर सियासत : भाजपा ने निकाली मशाल रैली, एसआई भर्ती परीक्षा पर रोक को लेकर जताया आक्रोश, कहा-  कांग्रेस ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया
X
बीजेपी जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकाली गई। देर शाम निकाली गई, इस रैली में भाजपा ने मशाल यात्रा निकालकर, राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। पढ़िए पूरी खबर...

भिलाई। छत्तीसगढ़ में आरक्षण और भर्ती परीक्षाओं को लेकर सियासी माहौल अब भी गरमाया हुआ है। विपक्ष और पक्ष के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आरक्षण के मामले में बीजेपी के नेता प्रदर्शन कर, लगातर सरकार का विरोध जता रहे हैं। इसी बीच दुर्ग जिले के भिलाई में भी भाजपा ने मशाल रैली निकालकर, सरकार के खिलाफ विरोध जताया है और जमकर नारेबाजी की।

दरअसल भिलाई में कल देर शाम नवीन बीजेपी जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकाली गई। देर शाम निकाली गई, इस रैली में भाजपा ने मशाल यात्रा निकालकर, राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। यह विरोध आरक्षण और एसआई भर्ती पर रोक लगाने के मुद्दे को लेकर किया गया है।

राज्य सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

इस रैली में बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो नेता शामिल रहे। साथ ही इस रैली में उन्होंने आक्रोश जताते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मशाल रैली की शरुआत टाउनशिप के सेक्टर 6 सिविक सेंटर स्थित अर्जुन रथ पार्क से की गई, जो सेंट्रल एवेन्यू मार्ग से होते हुए आस्था चौक तक पैदल मार्च करते हुए वापस सिविक सेंटर में समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भ्रष्टाचार कर रही है राज्य सरकार : जिलाध्यक्ष

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आदिवासियों के आरक्षण, महंगाई, भ्रष्टाचार, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे कई गंभीर मुद्दों पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि ये सरकार भ्रष्टाचार कर रही है। एसआई भर्ती होनी चाहिए, जिसे बंद कर दिया गया है। राज्य सरकार आदिवासियों के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस ने अपना किया हुआ, एक भी वादा पूरा नहीं किया है।

Tags

Next Story