छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर सियासत : चंद्राकर बोले- मूर्ति कैसी हो ये तय करने वाले सीएम कौन होते हैं, कांग्रेस ने कहा- कुरूद में जो मूर्ति बनाई गई है, उसे अजय ने नहीं बनवाया...

रायपुर। छत्तीसगढ़िया वाद के घमासान के बाद अब छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति कैसी अजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति कैसी हो ये तय करने वाले सीएम कौन है। छत्तीसगढ़ में एकमात्र महतारी का मंदिर कुरूद में है। मूर्ति में चार हाथ और हथियार अलग-अलग है। प्रदेश सरकार ने जो प्रतिमा बनाई है, उसमें दो हाथ और हथियार अलग-अलग है। सरकार ने किस आधार पर प्रतिमा का चयन किया है। और क्या कहा उन्होंने पढ़िए पूरी खबर...हो ये तय करने वाले सीएम भूपेश बघेल कौन है। छत्तीसगढ़ में एकमात्र महतारी का मंदिर कुरूद में है। मूर्ति में चार हाथ और हथियार अलग-अलग है। प्रदेश सरकार ने जो प्रतिमा बनाई है, उसमें दो हाथ और हथियार अलग-अलग है। सरकार ने किस आधार पर प्रतिमा का चयन किया है। CM संस्कृति के स्वयंभू संरक्षक नहीं हो सकते हैं। संस्कृति बहुत संवेदनशील विषय है। संस्कृति चुनाव लड़ने का हथियार नहीं हो सकती।
पहले छत्तीसगढ़ वाद की परिभाषा बताए CM : चंद्राकर
भारतीयवाद और छत्तीसगढ़ियावाद के मुद्दे पर अजय चंद्राकर ने कहा कि सीएम बघेल एक क्षेत्रीय पार्टी के नेता की तरह बात कर रहे हैं। कांग्रेस एक क्षेत्रीय पार्टी की तरह हो गई है। CM पहले ये बताए कि छत्तीसगढ़ वाद की परिभाषा क्या है? गिल्ली डंडा खेलना, पुन्नी नहाना ये छत्तीसगढ़िया वाद है। देश भर में पुन्नी नहाया जाता है। CM चुनाव जीतने के लिए इमोशंस को उभारने की कोशिश कर रहे हैं।
राज्य को केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं
वहीं GST के नए नियम से व्यापारी फिर हलाकान हो गए हैं। अब दो सौ रुपए का समान बेचने पर व्यापारियों को बिल देना होगा। केंद्र के इस नए नियम पर शुरू हुई सियासत पर पूर्व मंत्री चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार पहले कोरोना और गोठान के नाम पर जो शेष राशि वसूली है उसका ब्यौरा दें। शेष के पैसों का दुरुपयोग हुआ उस पर श्वेत पत्र जारी करें।
कांग्रेस का पलटवार
छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति पर BJP की ओर से सवाल उठाए जाने पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा कि महतारी की प्रतिमा कल्पना के आधार पर बनाई गई है। कुरूद में जो मूर्ति बनाई गई है, उसे अजय चंद्राकर ने नहीं बनवाया है, कांग्रेस के नेता गुरुमुख सिंह होरा ने बनवाया है। 15 साल तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी। अजय चंद्राकर उस समय मंत्री थे, बताए कहां-कहां मूर्ति बनवाई है। भाजपा के नेता कोरी बयानबाजी कर रहे हैं।
केंद्र जो भी गलत फैसले लेती है भाजपा उसका बचाव करती है
छत्तीसगढ़ियावाद को लेकर कांग्रेस ने अजय चंद्राकर के बयान पर कहा कि हमारी सभ्यता दुनिया की सबसे पुरानी आदिम सभ्यता है। उसको 15 साल तक क्यों दबाकर रखा गया। कांग्रेस की सरकार आने के बाद उन सब का संवर्धन करने का काम किया। भगवान राम पूरे देश के हैं, पूरी दुनिया के हैं, भगवान राम अपने वनवास काल का सर्वाधिक समय छत्तीसगढ़ में बीताया, इस चीज का गर्व करना ये है छत्तीसगढ़ियावाद। भाजपा को यही दिक्कत है, हमने कभी नहीं कहा कि हम राष्ट्रवाद के विरोधी है, हम अपनी संस्कृति अपने सभ्यता के संरक्षक है, उसे संवर्धित करना चाहते हैं। GST के नए नियम नियमों पर कांग्रेस ने कहा कि केंद्र जो भी गलत फैसले लेती है भाजपा उसका बचाव करती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS