स्वागत पर सियासत : आरोप.. कांग्रेस की जनसभा में सोने की माला पहनाई गई... प्रवक्ता का जवाब... हां 'सोने' की ही माला पहनाई गई

स्वागत पर सियासत : आरोप.. कांग्रेस की जनसभा में सोने की माला पहनाई गई... प्रवक्ता का जवाब... हां सोने की ही माला पहनाई गई
X
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में नेताओं के स्वागत के दौरान पहनाए गए माला पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा कांग्रेस के नेताओं को पहनाए गए माला को सोना बता रही है। बीजेपी के इस बात पर कांग्रेस ने तंज कसा है। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में नेताओं के स्वागत के दौरान पहनाए गए माला पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा कांग्रेस के नेताओं को पहनाए गए माला को सोना बता रही है। बीजेपी के इस बात पर कांग्रेस ने तंज कसा है।

माटी पुत्रों के हाथों बनी 'सोने' की माला

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोने की माला से अपने अतिथियों का स्वागत किया है। वो सोने की माला जो माटी पुत्रों ने अपने हाथ से तैयार किया था। छत्तीसगढ़ के स्वर्णभूमि के घास से बनी थी। बीजेपी के लोग इतने ज्यादा नीचे स्तर पर गिर जाएंगे किसी ने कल्पना नहीं की थी। 15 साल तक छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़िया वाद का दमन करने वालों को कैसे बर्दास्त होता।

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का तंज

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर भी कांग्रेस ने तंज कसा है। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, बीजेपी विपक्ष जहाँ-जहाँ सरकार है, वहाँ केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। आज तक किसी भी बीजेपी शासित राज्यों में कोई कार्यवाही क्यों नहीं होती। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री की गिरफ्तारी बीजेपी की विपक्ष को दमन करने वाली है। इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।

Tags

Next Story