धर्मांतरण पर सियासत : चंदेल का आरोप- राज्य सरकार के इशारे पर सुनियोजित तरीके से चल रहा है धर्मांतरण का खेल

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में अंबिकापुर पहुंचे छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने धर्मांतरण को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि, सरकार के इशारे पर सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण का खेल चल रहा है। प्रदेश सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि, बांग्लादेशियों के राशन कार्ड, आधार कार्ड प्रदेश में बनाए जा रहे हैं और लगातार एक विशेष समुदाय के लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि प्रदेश में लगातार अपराध के ग्राफ बड़ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि, तत्काल प्रभाव से धर्मांतरण पर रोक लगना चाहिए।
भागवत ने कहा था प्रदेश में सबसे ज्यादा बने हैं चर्च
दरअसल आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जशपुर में बयान दिया था कि, प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्च बने हैं। भागवत के इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा था कि भाजपा शासनकाल में सबसे ज्यादा चर्च बने हैं, जिसका आंकड़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास है। सीएम बघेल के बयान के बाद अब नेता प्रतिपक्ष का यह बयान सामने आया है। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS