प्रेमप्रकाश गजेन्द्र बने कलार समाज के कार्यवाहक सचिव, डड़सेना कलार समाज के नए भवन का हुआ उद्घाटन

रायपुर। छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार (सिन्हा) दक्षिण मंडल रायपुर का सामाजिक बैठक कल रविवार को आहूत किया गया था, जिसमें डड़सेना सिन्हा कलार समाज दक्षिण मंडल रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सह सचिव प्रेम प्रकाश गजेंद्र को सर्वसम्मति से सह सचिव पद से सचिव पद के लिए मनोनीत किया गया।
यह बैठक डड़सेना कलार समाज दक्षिण मंडल रायपुर के नव निर्मित भवन में उद्घाटन के बाद पहली बार बैठक आहूत किया गया था, जहां पर दो समाजिक प्रकरण निर्णायक मंडल के द्वारा निर्णय संतुष्टि के साथ सम्पन्न हुआ। बैठक में सर्व प्रथम देव पूजन भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की पूजा के बाद प्रारम्भ हुआ जिनमे निम्नानुसार पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए।
जिला अध्यक्ष- भूषण लाल सिन्हा
संरक्षक- चतरू राम सिन्हा
मंडलेश्वर- पन्ना लाल सिन्हा
कोषाध्यक्ष- डोमार सिन्हा
क्षेत्राधिकारी गण- मेवा लाल सिन्हा, प्रेमनाथ सिन्हा, बिहारी लाल सिन्हा, रामखिलान सिन्हा, कुँवर विजय सिन्हा, तुलाराम सिन्हा, भागवत सिन्हा, महेश सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारीगण मनोज सिन्हा, देव सिन्हा, कामता प्रसाद सिन्हा, हेमंत सिन्हा, अशोक सिन्हा मौजूद थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS