खास खबर: विवादित मंत्रियों को तलब करने की तैयारी, सीएम शिवराज और वीडी बनाएंगे रिपोर्ट कार्ड

भोपाल। शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों के परफॉर्मेंस पर आज चर्चा होगी। इसे लेकर सत्ता और संगठन के अलावा विपक्षी दलों में भी चर्चा है। मंत्रियों के परफार्मेंस पर बार बार सवाल उठते रहने की खबरों के कारण आम नागरिक भी इस चर्चा के नतीजे के प्रति जिज्ञासा रखते हैं।
जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा चर्चा करेंगे। खराब परफॉर्मेंस और विवादों में रहने वाले मंत्रियों को संगठन तलब कर सकता है। सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा के बाद रिपोर्ट कार्ड बनेगा। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, शिक्षामंत्री इंदर सिंह परमार, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी समेत कई मंत्रियों के परफॉर्मेंस सवालिया निशान लगते रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS