उप-चुनाव की तैयारियां शुरू : भाजपा ने किया विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन, प्रदेशाध्यक्ष समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल

उप-चुनाव की तैयारियां शुरू : भाजपा ने किया विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन, प्रदेशाध्यक्ष समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल
X
आगामी दिनों में भानुप्रतापपुर विधानसभा में उप चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा ने आज विधानसभा स्तरीय बैठक लेकर चुनावी बिगुल फूंकने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर जोश भरने का काम किया है। पढ़िए पूरी खबर...

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने चुनावी रणनीति बनानी प्रारंभ कर दी है। इसी बीच कांकेर के चारामा ब्लॉक में आज भाजपा ने विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, कांकेर के सांसद मोहन मंडावी, विक्रम उसेंडी समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दरअसल विधानसभा के उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर विधानसभा के विधायक मनोज मंडावी का बीते दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। इसके चलते भानुप्रतापपुर विधानसभा रिक्त हो गया है। आगामी दिनों में भानुप्रतापपुर विधानसभा में उप चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा ने आज विधानसभा स्तरीय बैठक लेकर चुनावी बिगुल फूंकने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर जोश भरने का काम किया है।

महतारी हुंकार रैली में शामिल होंगी एक लाख महिलाएं

वहीं, इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का ने कहा कि, भाजपा हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है। हम लगातार जनता के बीच में जाते रहते है। हमारी लगातार विधानसभा स्तरीय बैठक चल रही है। साथ ही 11 नवंबर को बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक लाख महिलाएं शामिल होंगी। देखें वीडियो...


Tags

Next Story