राष्ट्रिपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रायपुर : एयरपोर्ट पर राज्यपाल, सीएम और अफसरों ने किया स्वागत

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री भी रायपुर आई हैं। यह पहला मौक है जब राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी भी किसी यूनिवर्सिटी और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मेयर एजाज ढेबर ने राष्ट्रपपति मुर्मू का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ही राष्ट्रपति को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।
बता दें कि, राष्ट्रकपति द्रौपदी मुर्मू आज जगन्नारथ मंदिर (jagannath temple) में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी। उनका काफिला जगन्नाथ मंदिर के लिए रवाना हो गया है। इसके बाद वे ब्रम्हंकुमारी संस्थाान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में ‘सकारात्मनक परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। फिर वे महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी और राजभवन, रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगी।

गुरू घासीदास विश्व विद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
अगली सुबह यानि 01 सितम्बभर, 2023 को वे बिलासपुर के गुरू घासीदास विश्व विद्यालय (Guru Ghasidas University) के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बिलासपुर से लौटने के बाद वे राजभवन, रायपुर में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी। इसके बाद शाम को वे रायपुर से रवाना होंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS