राष्ट्रपति पहुंचीं महंत घासीदास संग्रहालय : पुरातात्विक वैभव और गौरवशाली अतीत के साक्ष्यों को सहेजने के लिए संग्रहालय टीम को दी बधाई

राष्ट्रपति पहुंचीं महंत घासीदास संग्रहालय : पुरातात्विक वैभव और गौरवशाली अतीत के साक्ष्यों को सहेजने के लिए संग्रहालय टीम को दी बधाई
X
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महंत घासीदास संग्रहालय (Mahant Ghasidas Museum) पहुंचीं। यहां संस्कृति मंत्री (Culture Minister) अमरजीत भगत ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महंत घासीदास संग्रहालय (Mahant Ghasidas Museum) पहुंचीं। यहां संस्कृति मंत्री (Culture Minister) अमरजीत भगत ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने सीएम भूपेश बघेल और राज्यपाल के साथ संग्रहालय का अवलोकन किया और गौरवशाली अतीत के साक्ष्यों को सहेजने के लिए संग्रहालय टीम को बधाई दी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक वैभव से रूबरू हुईं और यहां की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से जुड़ी पुरातन और संग्रहणीय वस्तुओं का अवलोकन किया।

उन्होंने यहां छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और अन्य क्षेत्रों से प्राप्त प्रागैतिहासिक पत्थर के औजारों, प्राचीन मूर्तियों, अभिलेखों, ताम्रपत्रों और सिक्कों का अवलोकन किया और संग्रहालय में रखी गई आदिवासी संस्कृति और आधुनिक शिल्प से संबंधित सामग्रियों के बारे में भी जानकारी ली।

ब्रह्म कुमारी संस्थान के कार्यक्रम में हुईं शामिल

वहीं इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रह्म कुमारी संस्थान (Brahma Kumari Institute) के सकारात्मक परिवर्तन वर्ष 2023 के कार्यक्रम में शामिल हुईं। वहां उन्होंने सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष विषय पर अपने विचार साझा किया और ब्रह्म कुमारी संस्था को ईयर ऑफ पाजिटीव चेंज’ (the year of positive change) की शुरुआत के लिए बधाई दी।

Tags

Next Story