Press conference: बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- "सिर्फ नारे लगाए, किया कुछ भी नहीं"

Press conference: बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- सिर्फ नारे लगाए, किया कुछ भी नहीं
X
छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन हुआ। इस दौरान बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि...पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं का गुरूवार को महासम्मेलन हुआ। इस दौरान बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि, बीजेपी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि, यहां पर सरकार बनाने के लिए वे दिन-रात एक कर देंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, राज्य सरकार ने किसान सम्मान निधि का फ़ायदा यहां के किसानों तक नहीं पहुंचाया। कांग्रेस की नीयत किसानों के भले के लिए कभी नहीं रही है। उन्होंने सिर्फ नारे लगाए, किया कुछ भी नहीं।

धान खरीदी का 80 प्रतिशत पैसा केंद्र देती है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार ने आगे कहा कि, किसानों के हित में केंद्र सरकार ने जो भी काम किया है उससे उनके जीवन में बदलाव आया है। केंद्र धान ख़रीदी का 80 प्रतिशत पैसा देती है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनाने के बाद किसानों के लिए रिकॉर्ड तोड़ फ़ैसले लिए जाएंगे, जिससे उन्हें लाभ मिल सकेगा।

Tags

Next Story