पुजारी ने पुलिस अफसर को ठगा : पूजा-पाठ की आड़ में कर दी हनुमान छाप सिक्के की हेराफेरी

पुजारी ने पुलिस अफसर को ठगा : पूजा-पाठ की आड़ में कर दी हनुमान छाप सिक्के की हेराफेरी
X
पूजा पाठ के लिए पंडित ने हनुमान छाप सिक्के को जरूरी बताया था। पंडित की मांग के अनुरुप परिजनों ने सिक्का देने के साथ ही सभी पूजा सामग्री घर में रख दी। फिर क्या हुआ... पढ़िए

उमेश यादव/कोरबा। हनुमान छाप सिक्के को नकली सिक्के में बदलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के कोरबा के कटघोरा में पुजारी ने दरोगा (पुलिस अफसर) को पूजा-पाठ के नाम पर ठग लिया। इसके कुछ देर बार पुजारी पर सिक्के को बदलने का शक हुआ तो वहां मौजदू लोगों ने पुलिस का सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए ठगी करने वाले पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुजारी ने हनुमान छाप सिक्के को बताया खास...

दरोगा के घर पर पूजा-पाठ कराने आए पुजारी ने हनुमान छाप सिक्के को बेहद खास बताया था, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि यह सिक्का तो नकली है। इसके बाद हनुमान छाप सिक्के को बदलने वाले पुजारी को पकड़ लिया गया। दरअसल, सूरजपुर जिले में पुलिस निरिक्षक के रुप में पदस्थ जीएस पैकरा के परिजन कटघोरा स्थित अपने घर पर ग्रह शांति के लिए पूजा पाठ करा रहे थे। जिसके लिए उन्होंने ग्राम पथरी से पंडित को बुलाया था। पूजा पाठ के लिए पंडित ने हनुमान छाप सिक्के को जरूरी बताया था। पंडित की मांग के अनुरुप परिजनों ने सिक्का देने के साथ ही सभी पूजा सामग्री घर में रख दी।

सिक्का बदले जाने का हुआ शक

पूजा-पाठ संपन्न होने के बाद पंडित अपने घर के लिए निकला, इस बीच घर के लोगों को सिक्का बदले होने का शक हुआ। पंडित का पीछा करते वे उसके घर पहुंचे और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुजारी से पूछताछ की जा रही है।

Tags

Next Story