पलारी में हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला बालोद का प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षण

पलारी में हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला बालोद का प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षण
X
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला बालोद का प्राथमिक वर्ग गुरुर विकासखंड के पलारी में हुआ। इसमें सात दिवसीय वर्ग का समापन 30 दिसंबर को पथ संचलन एवं प्रांतीय अधिकारी के उद्बोधन के साथ संपन्न हुआ। समापन के दौरान ग्राम में पथ संचालन किया गया। संचालन का स्वागत ग्रामीणों ने अनेक स्थानों पर फूल पंखुड़ी से किया। पढ़िए पूरी ख़बर..

विश्व समस्त समस्याओं के समाधान के लिए भारत की ओर देख रहा है : डॉ अनिल

बालोद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला बालोद का प्राथमिक वर्ग गुरुर विकासखंड के पलारी में हुआ। इसमें सात दिवसीय वर्ग का समापन 30 दिसंबर को पथ संचलन एवं प्रांतीय अधिकारी के उद्बोधन के साथ संपन्न हुआ।

वर्ग के समापन बौद्धिक में प्रांतीय अधिकारी प्रांत पर्यावरण गतिविधि प्रमुख डॉ अनिल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की एकता एवं संगठन के अभाव में देश को पराभव सहना पड़ा। संघ संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने हिंदुओं के मध्य संगठन एवं राष्ट्र भाव जगाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। भारत प्राचीन काल से विश्व का सिरमौर रहा है। वर्तमान में भारत पुन: विश्व का नेतृत्व करने की ओर अग्रसर हो रहा है और इसका कारण हिंदू समाज में चेतना का जागरण एवं प्रबल राष्ट्रभक्ति विकास होना है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन जीवन पद्धति इतना उत्कृष्ट है कि विश्व समस्त समस्याओं के समाधान के लिए भारत की ओर देख रहा है।

समापन के दौरान ग्राम में पथ संचलन किया गया। संचलन का स्वागत ग्रामीणों ने अनेक स्थानों पर फूल पंखुड़ी से किया। पथ संचलन में संतोष गंगवार, नंदकुमार, रायसिंह, मारकंडे, फेरारी, ग्राम सरपंच एवं पंचों के साथ ग्रामीण सम्मिलित हुए। इस प्राथमिक शिक्षा वर्ग की संपूर्ण व्यवस्था में लखन गुरुपंच, चंद्रहास का योगदान था। लिकेश्वर साहू व राजमणि ने वर्ग के सम्पूर्ण व्यस्था को सुचारू रूप से संचालित करने अपनी सेवा दी। कार्यक्रम में जिला संघचालक अवधेश महतो, अध्यक्षता रवि कांत साहू, उपस्थित थे, समापन कार्यक्रम में जिले भर से आए लगभग 100 स्वयंसेवक पथ संचलन एवं समापन बौद्धिक में सम्मिलित हुए।

Tags

Next Story