CG Election : प्रियंका और सीएम बघेल ने लांच किया पार्टी का थीम सांग, स्व सहायता समूहों की कर्जमाफी का ऐलान

संदीप करिहार-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों की घोषणा होने के बाद कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी रायपुर से सीधे खैरागढ़ पहुंची और जनसभा को संबोधित किया। खैरागढ़ से निकलकर वे दोपहर 3.30 बजे बिलासपुर पहुंची हैं। बिलासपुर पहुंचकर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी और सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस का चुनावी थीम सांग लांच किया। प्रियंका गांधी के समक्ष मंच पर एक LED स्क्रीन पर कांग्रेस का थीम सांग दिखाया गया, थीम सांग है.... "फिर से कांग्रेस लाएंगे" जिसके माध्यम से कांग्रेस चुनावी प्रचार करेगी।
थीम सांग दिखाने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद का नारा लगाकर उन्हें मंच पर भाषण देने के लिए आमंत्रित किया। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में महतारी न्याय योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करवाने पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी और 200 यूनिट तक का बिजली बिल माफ किया जायेगा। साथ ही साथ महिलाओं द्वारा संचालित स्व सहायता समूह का कर्ज माफ किया जाएगा।
8 बड़ी घोषणाएं...
1. प्रियंका गांधी कहा कि, बहुत समय से आपकी सभी मांग थी कि खैरागढ़ जिला बने, सीएम भूपेश बघेल जी ने उपचुनाव में वादा किया था कि जीत होते ही खैरागढ़ को जिला बनाया जायेगा। नतीजा आने के 3 दिन बाद ही उन्होंने जिला बनाने की घोषणा कर दी थी।
2. छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के लिए महतारी न्याय योजना के अंतर्गत गैस रिफिल करवाने पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।
3. प्रदेश में दुबारा कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश के 49 लाख 63 हजार उपभोक्ताओं में से 42 लाख उपभोक्ताओं में जिन उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 200 यूनिट से कम है, उनका पूरा बिल माफ किया जायेगा साथ ही बाकियों को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।
3. सरकार बनते ही महिलाओं द्वारा संचालित स्व सहायता समूहों के कर्ज माफ किये जायेंगे साथ ही महिलाओं सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण भी माफ होंगे।
4. प्रदेश में अभी 700 नवीन ग्रामीण पार्क बनाएं जायेंगे।
5. राज्य के सभी सरकारी हायर सेकेंडरी और हाई स्कूलों को आत्मानंद स्कूल की तर्ज पर अपग्रेड किया जाएगा।
6. छत्तीसगढ़ निवासियों के लिए सड़क दुर्घटना और अन्य आकस्मिक दुर्घटना में निशुल्क स्वास्थ्य सहायता दी जाएगी।
7. परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6000 मालिकों के 2018 से बकाया टैक्स माफ किया जायेगा।
8. किसानों से तीवरा एमएसपी में खरीदा जाएगा।
जनसभा को संबोधित करने के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने अब की बार 75 पार का नारा लगवाया और कहा कि, आप हमें 6 सीटों पर जीताएं और ब्याज के साथ 6 सीट हम आपको वापस लौटाएंगे। पिछले चुनाव में हमे 2 सीट मिली थी लेकिन इस बार आपको बिलासपुर में जीत का सिक्सर लगाना है। साथ ही साथ आपको बिलासपुर के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री को चुनाव हराकर खरसिया और रायगढ़ वापस भेजना है। पिछले चुनाव की तर्ज पर हम इस बार भी किसानों का कर्जा माफ़ करेंगे।
रमन सिंह से बड़ा कमीशनखोर और भ्रष्टाचारी कोई नहीं-सीएम बघेल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उल्टा लटकाने वाले बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि, चावल, चप्पल और ख़राब मोबाइल में कमीशन खा गए सबसे बड़े कमीशनखोर और भ्रष्टाचारी तो आपके डॉ. रमन सिंह हैं.... पहले उन्हें उल्टा लटकाओ। भाजपा प्रदेशध्यक्ष और सांसद अरुण साव का बयान कि, यात्रीयों के लिए ट्रेन नहीं है, कोयला की ढूलाई के लिए ट्रेन है पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, अरुण साव जी एक बार तो ट्रेन के लिए चिट्ठी लिखते और अपना मुंह खोलते। भाजपा के हाथ में ना प्रदेश, ना देश, ना ट्रेन, ना प्लेन, ना महंगाई इनसे कुछ नहीं संभल रहा है और अब ये जनता से डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील कर रहें है। पूर्व में रही भाजपा की सरकार को टारगेट करते हुए उन्होंने कहा कि, जब डबल इंजन की सरकार थी तो किसानों को बोनस नहीं दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS