प्रियंका का बस्तर दौरा: केदार ने कांग्रेस पर लगाए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग करने का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रियंका का बस्तर दौरा: केदार ने कांग्रेस पर लगाए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग करने का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला
X
प्रियंका गांधी वाड्रा के बस्तर दौरे से पहले बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोल है। जानिए भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने क्या कहा...पढ़े पूरी खबर

जीवानंद हलदर/जगदलपुर। प्रियंका गांधी वाड्रा के बस्तर दौरे से पहले बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोल है। इसी संदर्भ में सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल पर भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बताये कि क्या प्रियंका वाड्रा विधायक है, मंत्री हैं या फिर सांसद हैं। यह कांग्रेस सरकार की असफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जो कांग्रेस के झूठे वादे पर खड़ी की गयी योजनाओं की नाकामयाबी को दिखाता है।

प्रियंका गांधी पहली बार बस्तर दौरे पर आएंगी

बता दें, प्रियंका गांधी वाड्रा 13 अप्रैल को पहली बार यहां आ रही हैं। वे यहां मातृशक्ति सम्मेलन में 7 जिलों की महिलाओं को संबोधित करने वाली हैं। प्रियांका के बस्तर दौरे को चुनावी अभियान बताया जा रहा है। इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है। इस लिहाज से प्रियंका गांधी का बस्तर दौरा बेहद खास माना जा रहा है। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास में लगी हुई है।

Tags

Next Story