CG Election : करूद में बोलीं प्रियंका-भाजपा सिर्फ घोषणाएं करती है, कांग्रेस पूरा भी करती है..

यशवंत गंजीर-कुरुद। भाजपा सिर्फ चुनाव के वक्त घोषणा करती है, लेकिन कांग्रेस सिर्फ घोषणा ही नहीं उसे पूरा करने का काम करती है। यही कारण है कि, आज कांग्रेस पार्टी के प्रति आपका भरोसा बरकरार है। इस भरोसे का आधार हमारी विचारधारा है जिस पर हम काम कर रहे हैं और सशक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उक्त बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुरुद में आमसभा को संबोधित करते हुए कही।
कुरुद के अटल बिहारी स्टेडियम से मंगलवार दोपहर 'अजय गढ़' को ढहाने सहित धमतरी जिले में कांग्रेस का परचम लहराने की अपील करते हुए श्रीमती वाड्रा ने कहा कि, छग में कांग्रेस की सरकार भरोसे की सरकार है। जिन्होंने अपने कार्यो से जनता का भरोसा जीता है और यह बरकरार रहनी चाहिए। उन्होंने घोषणा पत्र के सारे प्रमुख बिंदुओं को गिनाते हुए कहा कि सिर्फ छत्तीसगढ़ में धान के लिए 2400 रुपये मिलते हैं। केंद्र के पास किसानों के लिए पैसे नहीं हैं लेकिन जब छग में कांग्रेस की सरकार बनी, 24 घंटे के अंदर पहली सभा में किसान कर्जमाफी का फैसला लिया गया। यही कांग्रेस की गारंटी है। आगे कहा कि धर्म और जाति के आधार पर लड़ाई कराना, ये कांग्रेस की विचारधारा नहीं है। कांग्रेस गांधी जी के विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है गांधी जी कहते हैं जब तक गांव मजूबत नहीं बनेगा तब तक देश में विकास नहीं होगा। गांव में पैसा डालो, गांव को मजबूत बनाए, जब तक गरीब मजबूत नहीं होगा तो देश सशक्त नहीं बनेगा। जनता की संपत्ति जनता को लौटाना ही कांग्रेस की विचारधारा है।
गरीबों का हक छीनकर अमीरों को दे रहे मोदी
पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए श्रीमती गांधी ने कहा कि मोदी के पास 16 हजार करोड़ के जहाज सिर्फ घूमने के लिए है। संसद भवन के सौंदर्यीकरण के लिए 20 हजार करोड़ बर्बाद कर दिए जाते है। गरीबो को दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है। किसान अपने हक के लिए आंदोलन करते शहीद हो रहे है लेकिन मोदी जी को कोई चिंता नहीं है। देश की संपत्ति कौडियों के दाम पर बेची जा रही है। ज्यादातर संपत्ति अडानी को दी गई है। पहले छत्तीसगढ़ का नाम सुनते ही हिंसा, गरीबी और नक्सलियों का ही ख्याल आता था। लेकिन कांग्रेस की सरकार में आज प्रदेश में लगातार विकास हो रहा है। कांग्रेस ने जो बनाया था उसे भाजपा ने बर्बाद कर अपने दोस्तों को दे दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS