बल्क में प्रमोशन, एएसआई बने एसआई, डीजीपी डीएम अवस्थी ने आदेश किए जारी

पुलिस मुख्यालय में डीजीपी डीएम अवस्थी के आदेश पर बल्क में पुलिस वालों का प्रमोशन हुआ है। 106 वर्दीधारी लंबे अरसे बाद पदोन्नत हुए हैं जहां एएसआई से एसआई के पद पर नई जगह पोस्टिंग भी हुई है। डीजीपी से वर्चुअल मीटिंग के दौरान कई परिवार वालों ने लंबे अरसे से पदोन्नति रोके जाने पर मांग की थी कि उनकी शिकायतों का निराकरण जल्द से जल्द किया जा सके।
इसी कड़ी में डीजीपी ने वर्दीधारियों के लिए प्रमोशन सूची जारी की। विभिन्न इकाईयों में पदस्थ 106 एएसआई को पदोन्नत कर एसआई बनाया गया। गौरतलब है कि पुलिस विभाग में अब तक पदोन्नति को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाते हैं। खासकर इस बात की भी चिंता रहती है कि 25 से 35 साल गुजर जाने के बाद भी कर्मचारी नई जगह में पदोन्नति पाने जूझते रहते हैं।
डीजीपी डीएम अवस्थी के ऐसे प्रकरणों को संज्ञान में लेने के बाद अब पदोन्नति की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बीते दो सालों में कई पुलिसकर्मियों को योग्यता के आधार पर लाभ मिला है। बीते साल आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर 126, प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर 166, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर 116, उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर 76 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गयी थी।
इन्हें मिला प्रमोशन
देवनारायण राम, कमला यादव, प्रदीपकुमार मिश्रा, गुहाराम वर्मा, रामअवतार यदु, शैल शर्मा, गिरजा शंकर यादव, सुशील कुमार वर्मा, ज्योति राजपुत, शारदा बंजारे, गोवर्धन सिंह ठाकुर,चिरौंजी लाल साहू नारायण प्रसाद वर्मा, विष्णु प्रसाद चौबे, महेन्द्र कुमार टंडन,अलेक्जेण्डर खेस, विरेन्द्र धरदीवान, चन्दरू राम जायसवाल, भदरसाय पैकरा,जगदीशचंद्र पाटीदार, शत्रुघन नाग,सूर्यकांत तिवारी, नित्य प्रकाश गोयल, बलदाऊ चन्द्राकर, लखमूराम यादव, हुलास साहू, संतुराम पोयाम, पवन यादव, उमेन्द्र सिंह ठाकुर, गेंद सिंह सोरी, हेमंत कुमार साहू, अथनासियुस मिंज, के. सूर्यनारायण राजू, यादवकुमारसाहू, शोभितराम साहू, महेन्द्र कुमार साहू, सुनील कुमार ढाबरे, नरेश सिंह, शंकरपाल जगतपाल सिंह,रमेश कुमार मरकाम, रामकुमारजैन,रोहित कुमार डहरिया, दिलीप मेश्राम, कुमार सिंह सिन्हा, बाबूलाल साहू उनियर कुमार चांदने, देवनारायण श्रीवास्तव, परवासी यादव, गंगा प्रसाद बंजारे, जयद्रथ प्रसाद सोनी, नारायण सिंह, कृष्णा सिंह धुर्वे, गोपाल सिंह राजपूत, भुवनलाल साहू,विनय कुमार सिंह, श्रवण कुमार गायकवाड़, सुभाष सिंह मंडावी, छन्नूलाल जांगड़े, बल्दूराम राणा, गौकरण सिंह कोरेटी, गेंदलाल साहू, शंकर तिवारी, संतोष सोम, दीनूरामसेठिया, कृष्णपाल सिंह , विमलेश कुमार सिंह, कमल दास बनर्जी, भागवत सिंह नायकर, सुबल सिंह, संतोष सिंह, रामसाय रामभगत,सतउ राम नेताम, देवादास भारती, बेबीनंदा, फत्तेह बहादुर, भागवत ठाकुर, दया शंकर मिश्रा, मानकराम सोनकर, रेवाराम साहू,कैलाश कुमार साहू, शम्भुराम सिन्हा, कुंभकरण राजवाड़े, सोनाधर कश्यप, अखिलानंद साहू, उत्तम कुमार जैन, सुषेण कुमारपाल , नरसिंह साहू, आशा श्यामल, द्वारिका मिश्रा, फागूराम लहरे, बुधरामसाहू, टेक सिंह राजपूत, घनश्याम मरकाम, विनोद सिंह ठाकुर, बिदेशीराम बिनिया, परसराम देवदास, हृदय शंकर प्रजापति, शिव कुमार साहू व्यास सिंह परमार, मदनलाल सिन्हा श्रीरघुराम यादव, रहसलाल डहरिया, भूपेश राठौर, भेलाराम राजपूत, बसंत मिश्रा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS