बड़े होटल में हाई प्रोफाइल 'पेशा' : देशभर के बड़े शहरों से 'उड़कर' आती थीं लड़कियां, मोबाइल से होती थी बुकिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित फाइव स्टार होटल हयात में पुलिस ने छापा मारकार देह व्यापार के बड़े गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, बेंगलुरु, गुजरात, पंजाब सहित अन्य राज्यों से बुलाई गई 11 लड़कियों और दो दलालों को गिरफ्तार किया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
ग्राहक भेजकर दलाल से किया संपर्क
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली जानकारी के बाद पुलिस के एक जवान को ग्राहक बनाकर दलाल विप्लव चोरड़िया और पंकज गोयल से संपर्क किया गया। ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने फोन पर बातचीत के बाद बुकिंग करवा ली। दलाल विप्लव और पंकज ने ग्राहक बने पुलिसकर्मी को कमरे का नंबर बता दिया। कमरे में पहुंचे पुलिस के आदमी ने कॉल गर्ल्स को देख लिया। इसके बाद होटल के बाहर खड़ी दूसरी टीम को इशारा कर दिया। रेड की कार्रवाई करने होटल हयात पहुंची पुलिस टीम से होटल के कर्मचारी उलझ गए। पुलिस को रूम तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा था। अफसरों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस उन्हें हटा कर कमरों तक पहुंची तो अंदर लड़कियां मिली। इस मामले में सिटी एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया होटल हयात को नोटिस जारी किया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है कि इस पूरे रैकेट में होटल की किस तरह से संलिप्तता थी।
फोन से ऑपरेट किया जा रहा था हाई प्रोफाइल रैकेट
पुलिस ने बताया कि अब तक जांच में पाया गया कि यह हाई प्रोफाइल रैकेट मोबाइल फोन के जरिए ऑपरेट किया जा रहा था। विप्लव और पंकज के संपर्क में रायपुर के कई कारोबारी थे। वीकेंड की शाम को रंगीन मिजाज करने के लिए विप्लव और पंकज सारा बंदोबस्त करते थे। एक फोन कॉल पर लड़कियों की बुकिंग हो जाती थी। रायपुर के कारोबारी इसके बाद होटल हयात के कमरों में पहुंच जाते थे। रुपयों का लेनदेन भी विप्लव और पंकज ही करते थे। एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि विप्लव और पंकज के अलावा लड़कियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें उनके ग्राहक और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी डिटेल्स हासिल की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थीं लड़कियां
गिरफ्तार की गई लड़कियों में से कई इससे पहले भी रायपुर आ कर इस तरह की घटनाओं में शामिल रही हैं। इनके दलाल विप्लव और पंकज पहले होटल हयात में इनके नाम पर कमरा ले लिया करते थे। लड़कियां कमरे में ही रहती थीं। बाद में ग्राहक पहुंचा करते थे। लड़कियों से कुछ ग्राहक अक्सर मिला करते थे, इन्हें महंगे तोहफे भी देते थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS