स्पा सेंटर्स के नाम पर चल रहा देह व्यापार : थर्ड जेंडर चला रही थी सेक्स रैकेट...4 युवक और 13 लड़कियां गिरफ्तार

स्पा सेंटर्स के नाम पर चल रहा देह व्यापार : थर्ड जेंडर चला रही थी सेक्स रैकेट...4 युवक और 13 लड़कियां गिरफ्तार
X
दो स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंड़ाफोड़ कर दिया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि, एक थर्ड जेंड़र इस कारनामे को चला रही थी। हालांकि उसे भी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- राजधानी रायपुर के दो स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंड़ाफोड़ कर दिया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि, एक थर्ड जेंड़र इस कारनामे को चला रही थी। हालांकि उसे भी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। छानबीन करने पर पुलिस को थर्ड जेंड़र के मोबाइल से सेक्स वर्कर्स की तस्वीरें मिली हैं। इस मामले में 4 युवकों को भी पकड़ा गया है।

इन स्पा सेंटर्स में चल रहा था काला खेल...

पिछले कुछ दिनों पहले पुलिस को ब्लू मून स्पा सेंटर और द माइंड वैलनेस स्पा सेंटर की जानकारी मिली थी। स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का भी खुलासा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों स्पा सेंटर पर धाबा बोल दिया और महिला पुलिस की स्पेशल यूनिट और महिला रक्षा टीम ने इस छापेमारी का खुलासा कर दिया।

दोनों सेंटर्स में कितनी लड़कियां मिली...

दोनों सेंटर्स में 13 लड़कियां मिली हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से मिले मोबाइल जब चेक किए गए तो इनमें देह व्यापार करने का सबूत भी मिला है। यह सभी लड़कियां पैसा कमाने के लिए तस्वीरें लोगों को भेजकर इस धंधे को करते थे।

ब्लूमून स्पा सेंटर का संचालक फरार...

आपको बता दें, ब्लूमून स्पा सेंटर का संचालक पिंटू जायसवाल पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस ने थर्ड जेंडर आशियाना को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा कुछ युवक और युवतियां भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं जिनमें सेक्स रैकेट के बारे बहुत कुछ मिला है।

ब्लूमून में तो घर पर चल रहा था स्पा सेंटर...

छापेमारी के दौरान पता चला कि, ब्लूमून नाम के स्पा सेंटर मकान में चल रहा था। घर का मकान मालिक का भी इस धंधे में शामिल था। मकान मालिक अशोक बारत को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से तीन मोबाइल मिले हैं।

देह व्यापार करने वालों की मिली चैट हिस्ट्री

जानकारी के मुताबिक, मोबाइल फोन में कई ऐसे ग्रुप हैं, जिसमें पूरे भारत में देह व्यापार से संबंधित चैट मिले हैं। इनमें से कुछ बंगाल की लड़कियां भी शामिल हैं।

Tags

Next Story