CG News : औघड़ आश्रम का विरोध: ग्रामीणों का आरोप आश्रम की आड़ में हो रहा भवन निर्माण

CG News : औघड़ आश्रम का विरोध: ग्रामीणों का आरोप आश्रम की आड़ में हो रहा भवन निर्माण
X
आश्रम संचालक द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर उसमें लगे पेड़ काटकर भवन निर्माण कराया जा रहा है इससे ग्रामीण खासे आक्रोशित नजर आ रहे हैं और जल्द से जल्द आश्रम संचालक के ऊपर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

जीतेन्द्र सोनी-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत शेखरपुर में संचालित औघड़ बाबा आश्रम का स्थानीय निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि, औघड़ आश्रम के संचालक संतोष खरे द्वारा आश्रम संचालित करने के लिए फर्जी तरीके से दान की भूमि को रजिस्ट्री कराया गया है। आश्रम के द्वारा राजस्व की भूमि पर कब्जा कर उसमें लगे तकरीबन 80 पेड़ काटकर भवन निर्माण किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार आश्रम संचालक का नाम संतोष खरे है और वह यहां संतोष तिर्की के नाम से रहता है साथ ही उसकी शादी भी हो चुकी है और उसके 4 बच्चे भी हैं। ऐसे में वह औघड़ आश्रम कैसे चला सकता है, आपको बता दें कि ग्रामीणों द्वारा कुछ दिन पूर्व भी आश्रम संचालक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आश्रम का घेराव किया गया था लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ था। अब जब आश्रम संचालक द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर उसमें लगे पेड़ काटकर भवन निर्माण कराया जा रहा है इससे ग्रामीण खासे आक्रोशित नजर आ रहे हैं और जल्द से जल्द आश्रम संचालक के ऊपर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि, यदि आश्रम संचालक में ऊपर कार्यवाही नहीं की जाती है तो उनके द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।


Tags

Next Story