Protest : संविदा कर्मचारियों का आंदोलन जारी, बाजे-गाजे के साथ नियमितीकरण की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन...

Protest :  संविदा कर्मचारियों का आंदोलन जारी, बाजे-गाजे के साथ नियमितीकरण की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन...
X
एक बार फिर संविदा कर्मचारी दो दिवसीय प्रदर्शन कर रहे हैं। आज प्रदर्शन का दूसरा दिन है, यह सभी कर्मचारी वादों की बारात निकाल रहे है।...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर संविदा कर्मचारी दो दिवसीय प्रदर्शन कर रहे हैं। आज प्रदर्शन का दूसरा दिन है, यह सभी कर्मचारी वादों की बारात निकाल रहे है। बाजे-गाजे के साथ वादों की बारात में कर्मचारी पहुंचने वाले हैं। कल भी बाजे-गाजे के साथ वादों की बारात निकाली गई थी। नवा रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल पर आंदोलन करेंगे। इससे पहले भी नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं।

आश्वासन के बाद खत्म किया था आंदोलन

आपको बता दें, 15 अगस्त को मांग पूरे करने के आश्वासन के बाद संविदा कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म कर दिया था। लेकिन अब भी नियमितीकरण नहीं होने की वजह से सरकार से नाराज चल रहे है। संविदा कर्मचारियों ने 3 जुलाई से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था और करीब एक महीने तक आंदोलन किया था। इसके बाद सरकार के आश्वाशन के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म की थी। वहीं आज से फिर संविदा कर्मचारी आंदोलन शुरू कर रहे हैं।

Tags

Next Story