13 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन, जानिए क्या है स्थानीय आदिवासियों की मांग ....

13 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन, जानिए क्या है स्थानीय आदिवासियों की मांग ....
X
बचेली एनएमडीसी चेकपोस्ट में जनता कांग्रेस मजदूर यूनियन ने 13 सूत्रीय मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। क्या हैं उनकी मांगे.... पढ़िए पूरी खबर ....

पंकज सिंह भदौरिया-दंतेवाड़ा। बचेली एनएमडीसी चेकपोस्ट में जनता कांग्रेस मजदूर यूनियन ने आज छतीसगढ़ के बैनर तले 13 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एनएमडीसी के अधिकारी भी वहां मौजूद रहे।

दरअसल लेबर सप्लाई रोजगार और ठेका श्रमिकों के साथ एनएमडीसी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए, उसके खिलाफ जनता कांग्रेस मजदूर यूनियन ने बचेली चेकपोस्ट पर जमकर नारेबाजी की। बचेली लौह अयस्क खदान 05,10 और 11 में काम करने वाले लेबर को पूरा काम नहीं मिलने से लोगों को नाराजगी है। इस प्रदर्शन में बातचीत के दौरान प्रदेश संगठन प्रभारी रामनाथ नेगी ने बताया कि एनएमडीसी के लौह अयस्क खदानों से 52 गांव लाल पानी और कीचड़ से प्रभावित होती है। जब एनएमडीसी को इन गांवों से खनन के लिए लीज लेना होता है तब गुमराह कर लीज ले लेती है, उसके बाद स्थानीय आदिवासी युवक युवतियों को रोजगार के नाम पर छलती है।

ये हैं स्थानीय आदिवासियों की मांगें -

1. समान काम, समान वेतन प्रतिमाह 20 हाजर का वेतन दिया जाए।

2. ग्राम पंचायत में बने पारित प्रस्ताव के आधार पर प्रति पंचायत से जनसंख्या के आधार पर व्यक्ति को लेबर सप्लाई में रोजगार दिया जाए और 80-20 के आधार पर रखा जाए।

3. सिलिंग हटा कर बोनस का पैसा लेबरों के खातों में सीधा एन.एम.डी.सी. के द्वारा दिया जाए।

4. उपहार में दिए जाने वाले गिफ्ट जैसे सोना को भी काम के आधार पर दिया जाए।

5. लेबर का पेमेंट केन्द्र सरकार द्वारा तय मंहगाई के आधार पर बढ़ाकर दिया जाए।

6. नाश्ता का पेमेंट प्रति लेबर को उनके खाते में दिया जाए।

7. लेबर का ड्रेस कोड दिया जाए प्रतिवर्ष 5 सेट, सेफ्टी जूता, हेलमेट और ग्लब्स दिया जाए।

8. गंभीर बीमारी होने पर इनका इलाज एन.एम.डी.सी. द्वारा बड़े अस्पतालों में किया जाए।

9. पेंशन योजना लागू करे ताकि लेबर 60 वर्ष के बाद प्रतिमाह पेंशन प्राप्त कर अपना जीवनयापन कर सके।

10. हाउस रेन्ट और पेट्रोल खर्च दिया जाए।

11. 5 वर्ष से अधिक वर्ष तक लेबर कार्य करने वाले लेबर को उच्च सक्लिड वेतन दिया जाए।

12. मेडिकल कार्य वर्ष में एक बार नवीनीकरण करवाया जाए।

13. किसी लेबर के साथ दुर्घटना होने पर अपगता की स्थिति में तत्काल आर्थिक मदद 10 लाख दिया जाए एवं मृत्यु होने पर परिवार को 15 लाख और परिवार से एक व्यक्ति को जीवनयापन के लिए रोजगार दिया जाए।

जहां एक तरफ इन प्रमुख 13 मांगो को लेकर बचेली चेक पोस्ट पर प्रदर्शन किया जा रहा था तो वहीं दूसरी तरफ एनएमडीसी के अधिकारियों का दल लगातार प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने में लगा हुआ था। बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जबतक मांग पूरी नहीं होगी, तबतक प्रदर्शन जारी रहेगा साथ ही आने वाले दिनों में प्रदर्शन का स्वरूप उग्र भी किया जाएगा।


Tags

Next Story