छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन, महिला सांसदों के साथ बर्ताव को लेकर आक्रोशित हुए कांग्रेसी, देखिए वीडियो

रायपुर। राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की दो महिला सांसदों के साथ अपमान के मुद्दे पर आज मुंगेली जिले के जरहागांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचंद्र साहू के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी का नेशनल हाईवे क्रमांक 130 में पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने महिला सांसदों के अपमान को केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर उनकी पार्टी के सदस्यों द्वारा राज्यसभा संसद के भीतर अभद्रता करना बताया। बता दें कि इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार समस्त ब्लॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन करने का आह्वान किया गया था। इसी कड़ी में आज जरहागांव में यह विरोध हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र साहू ने कहा कि राज्यसभा सांसद में फुलोदेवी नेताम और छाया वर्मा के साथ जो बर्ताव किया गया, वह इससे पहले कभी नही किया गया। जब से नरेंद्र मोदी की सरकार केन्द्र में आई है, तब से न तो देश सुरक्षित हैना ही संसद जैसा पवित्र स्थान सुरक्षित है। इसी तरह, बिलासपुर जिले के रतनपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महामाया चौक पर सांसद सुनील सोनी का पुतला दहन किया गया। यहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) एवं महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के द्वारा पुतला दहन किया गया है, जिसे रोकते हुए रतनपुर पुलिस ने जलते हुए पुतला को पानी डाला कर बुझाया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष रमेश सूर्या, महिला कांग्रेस बिलासपुर जिलाध्यक्ष अनिता लोहतरे, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रतनपुर नीलिमा सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष सोनी, बालकृष्ण मिश्रा, उपाध्यक्ष जितेन्द्र दुबे, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राजा रावत, रवि रावत, महामंत्री कमल सोनी, मोहर खान, जमुना माथुर, उपेंद्र गोपाल, विनय कश्यप, सुनीता सिंह राजपुत, हिना खान, कुमारी बाई यादव, शैल कुमारी, मुन्नी बाई, सरोज कौशिक, रिद्धि साहू, संगीत, सीमा, गीता बाई, शैल बाई जायसवाल, पुनिया बाई, गीतांजलि इंदुवा, नंदकुमारी, सुनीता इंदुवा, उस्मान बेग, बैशाखू बढ़ाई, मुन्ना खान, ख़लील खान, रामनिहोरा, कामलसेन, विमल सोनी, कुंजराम कोशले सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI, सेवादल सहित अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे। बेमेतरा जिले में भी कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया है। यहां पुराना बस स्टैंड के पास एकत्र होकर कांग्रेसियों ने इसी मुद्दे को लेकर केन्द्र सरकार की आलोचना करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है।
देखिए रतनपुर में प्रदर्शन का वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS