प्रदेश के 307 ब्लाकों से एक साथ हाथ जोड़ो अभियान के तहत निकाली जायेगी जनसंपर्क यात्रा

रायपुर। 26 जनवरी से कांग्रेस द्वारा राष्ट्रव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जायेगी। प्रदेश के 307 ब्लाकों से एक साथ हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनसंपर्क यात्रा निकाली जायेगी, जो प्रदेश के सभी बूथों तक जायेगी। राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पर्यवेक्षक अरुण यादव, गांधी मैदान से दोपहर 12 बजे यात्रा की शुरुआत करेंगे जो रायपुर दक्षिण विधानसभा के छत्तीसगढ़ नगर में समाप्त होगी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक दिन में कम से कम 10 किमी यात्रा करेंगी। एक दिन में कम से कम 3000 किमी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चलेगी। 60 दिन में लगभग 1,80,000 किमी से अधिक यात्रा चलेगी। यह भारत जोड़ो का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी। यह जनसंवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश के सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों तक जायेगा। यह अभियान दो महीनों तक चलेगा।
समापन पर होगी राजधानी में बड़ी रैली
उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं और कार्यों को तथा मोदी सरकार की विफलता को भी कांग्रेसी प्रचार करेंगे। इस हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेसी घर-घर जायेंगे। हाथ जोड़ो अभियान सभी विधानसभा में 26 जनवरी से शुरू होकर बूथों तक जायेगी, हर जिलों में अधिवेशन होगा तथा समापन पर बड़ी रैली राज्यस्तर पर होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS