जनप्रतिनिधियों की मनमानी नहीं चलेगी! : पेयजल संकट और सीसी सड़कों में गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर एल्डरमैन ने खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...

प्रदीप बोरकर/खैरागढ़- नगरपालिका की कार्यप्रणाली और मनमानी के चलते एल्डरमैन मनराखन देवांगन ने पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इतना ही नहीं जल संकट और सीसी सड़कों में गुणवत्ताहीन निर्माण पर जांच और कार्यवाही को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा दिया है। कांग्रेस से तीन बार के पार्षद रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनराखन देवांगन पालिका की मनमानी को लेकर लगातार मुखर हो रहे है। चार दिन पहले ही कांग्रेस बूथ अध्यक्षो की बैठक में भी देवांगन ने पालिका क्षेत्र में गुणवत्ताहीन कार्यों के खिलाफ पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा को खरीखोटी सुनाते कार्यों को सुधारने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन अब तक यह कार्य हुआ नहीं है।
भीषण गर्मी में पेयजल संकट...
बता दें, शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर टंकेश्वर साहू को सौंपे ज्ञापन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनराखन देवांगन सहित दाउचौरा वार्डवासियो ने बताया कि, दाउचौरा के वार्ड 17 में 3 हजार की आबादी के बाद भी गर्मी से पेयजल संकट से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। पूराने हैंडपंप होने की वजह से वार्डवासियो को पर्याप्त पानी नही मिला रहा। वार्ड के नलों की हालत तो यह है कि, लोगों को दस मिनट के लिए भी पानी नहीं मिल पाता है। वार्ड मे पानी की टंकी का निर्माण होने के बाद भी गर्मी के वक्त पेयजल संकट से गुजरना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने वार्ड के सारथी पारा मे बोरपंप और हैंडपंप के लिए वार्ड पार्षद और नपाध्यक्ष से कई बार मांग की है। लेकिन इस मांग पर अब तक कोई ध्यान नही दिया गया। पेयजल संकट के बाद भी जिम्मेदार अध्यक्ष और पार्षद ने कार्यवाही नहीं की।
सीसी सड़कों की जांच को लेकर कार्यवाही की मांग...
एल्डरमैन मनराखन देवांगन सहित वार्डवासियो ने वार्ड 16 मे हाल ही हुए सीसी सड़क निर्माण मे भी गुणवत्ताहीन कार्य में आरोप लगाते हुए बताया कि, सड़क का कार्य बेहतर नहीं होने के चलते सड़क बनने के बाद जर्जर हो गई है। जगह-जगह गिट्टी उखड़ गई है। जिसकी शिकायत भी वार्डवासियों ने वार्ड पार्षद और पालिकाध्यक्ष से की थी। लेकिन संबंधित जनप्रतिनिधियों ने इस मामले को रफादफा कर दिया है। वार्डवासियो ने कहा कि, लाखो रुपए की लागत से गुणवत्ताहीन सड़कों का निर्माण कर पालिकाध्यक्ष शहर में मनमानी करवाने का काम कर रहे है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS