CG News अवैध खनन करने वालों पर गिरी गाज : चेतावनी जारी करने के बाद भी निकाल रहे थे रेत....7 ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रेत खनन करने पर 7 ट्रेक्टर मालिकों के खिलाफ थाने में एफ़आईआर दर्ज की गयी है। अवैध खनन को लेकर चेतावनी जारी करने के बाद भी खनन किया जा रहा था। जिसको लेकर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। अवैध खनन को लेकर पुलिस ने खनिज अधिनियम एवं भादवि की धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिले में खनिज विभाग द्वारा मंगला, कोनी, सेंद्री, घुटकू, निरतु, कछार एवं लोफ़ंदी क्षेत्रों को रेत खनन के लिए प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही पिलर और बैरिकेट लगाकर क्षेत्र को बाधित भी किया गया है, विभाग द्वारा बोर्ड लगाकर लिखित रूप से वैधानिक चेतावनी भी जारी की गयी है। चेतावनी जारी करने के बाद भी खनन किया जा रहा था। जिसको लेकर खनिज विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गयी है, और ट्रैक्टरो को भी जप्त कर लिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS