गबन की सजा : कलेक्टर ने विकास खंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक को किया निलंबित, सरकारी पैसों के दुरुपयोग में पाए गए दोषी

जितेंद्र सोनी-जशपुर। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने विकास खंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक कृष्ण कुमार राठौर को बर्खास्त किया। मिली जानकारी के अनुसार विकासखण्ड बगीचा के 21 नये संकुलों में आये कार्यालयीन व्यय की राशि का अनियमितता गबन एवं भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी पाए जाने पर कृष्ण कुमार राठौर को निलंबित किया गया है।
आपको बता दें कि विकासखंड स्त्रोत केन्द्र कार्यालय बगीचा द्वारा अनुदान राशि 21 संकुलों के लिए 8,40,000/- ( आठ लाख चालीस हजार रूपये) का अनुदान किया गया था। जिसमें कृष्ण कुमार शासकीय राशि का बंदरबाट कर गबन करने में आंशिक सहयोगी पाए गए। जिसके बाद जिला कलेक्टर ने विकास खंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक कृष्ण कुमार राठौर को बर्खास्त किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS