पुरंदेश्वरी बोलीं - कोरोना से लड़ने गांवों में बनाए जाएंगे 4 लाख वालंटियर्स…कांग्रेस के विवाद पर भी दिया बयान

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने आज बयान दिया है कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की शुरुआत कर रही है। मेरे साथ तीन सहयोगी हैं, जो अन्य प्रदेशों में जा रहे हैं। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम हमारे कार्यकर्ताओं के लिए है। हमारे कार्यकर्ता पहले से ही सेवा के कार्यक्रम में लगे हुए थे। सेवा को जारी रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हेल्थ वॉलिंटियर्स गांव-गांव तक जाएंगे।
छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने आगे कहा है कि एक-एक गांव में दो हेल्थ वॉलिंटियर यानी दो लाख गांव में चार लाख हेल्थ वॉलंटियर्स का लक्ष्य रखा गया है। जो लक्ष्य में दिया गया है, हम उसे पूरा करेंगे। हमने बहुत सारे साथी कोरोना में खोये, फिर भी हम सेवा कार्य में जुड़े है।
इस अभियान पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी कि हम कांग्रेस पार्टी से पूछ रहे हैं कि- वह कहां थे, जब पहली और दूसरी लहर आयी। भारतीय जनता पार्टी जमीन पर दिख रही थी। सूखा राशन, पके हुए भोजन और जूते तक बांटे गये। कांग्रेस में चल रहे विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि बार-बार हम पर उंगली उठाते हैं। हम पर एक उंगली उठाते हैं, तब तीन उंगली उन पर उठती है। राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदलकर ध्यानचंद अवार्ड करने पर कांग्रेस की आपत्ति को लेकर डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि अब तक ये सम्मान किसी एक परिवार के नाम पर ही था, लेकिन अब यह पूरे क्षेत्र का सम्मान होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS