समलैंगिक जोड़े के बीच तकरार, लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बनाने का दिया था झांसा, शिकायत दर्ज

समलैंगिक जोड़े के बीच तकरार, लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बनाने का दिया था झांसा, शिकायत दर्ज
X
समलैंगिंक जोड़ों के बीच तकरार के एक मामले में पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर दूसरे युवक के खिलाफ आप्रकृतिक कृत्य का मामला दर्ज किया है।

रायपुर। समलैंगिंक जोड़ों के बीच तकरार के एक मामले में पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर दूसरे युवक के खिलाफ आप्रकृतिक कृत्य का मामला दर्ज किया है। आरोपी अपने साथी को उसका लिंग परिवर्तन कराकर शादी करने का झांसा देकर लंबे अरसे से शोषण कर रहा था। इसी बीच आरोपी युवक के घरवाले उसकी शादी करने की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद उसने अपने साथी को छोड़ दिया। लिंग बदलवाने का झांसा देने तथा उसे छोड़ने से आहत युवक ने अपने साथी के खिलाफ विधानसभा थाने में आप्रकृतिक कृत्य करने की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक पीतांबर बंजारे के खिलाफ उसके साथ रहने वाले युवक ने अप्राकृतिक कृत्य करने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पीतांबर के साथ उसकी पहचान वर्ष 2019 में हुई थी। दोनों पंडरी स्थित एक मॉल में साथ में काम करते थे। दोनों एकसाथ ही रहते थे। इस बीच उनके बीच संबंध बन गया। पीतांबर उसे उसका अस्पताल में लिंग परिवर्तन कराकर शादी करने का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा।

लड़की आने पर बात बिगड़ी

पुलिस के अनुसार कुछ समय पूर्व पीतांबर की शादी के लिए उसके परिजनों ने लड़की देखकर रिश्ता तय किया। इसके बाद पीतांबर तथा पीड़ित युवक के बीच विवाद हुआ। इसके बावजूद दोनों ने आपसी समझौता कर साथ रहने का एक-दूसरे से वादा किया। आखिर में पीतांबर ने अपने साथी को अपने से दूर रहने के लिए कहा। इससे नाराज होकर पीड़ित युवक, पीतांबर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंच गया।

Tags

Next Story