नोटिस के तरीके पर सवाल : भाजपा ने कहा-सुबह 8 बजे घर में नोटिस भेजकर 10 बजे बुलाया, भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मिल सकता है झारखंड पुलिस से

नोटिस के तरीके पर सवाल : भाजपा ने कहा-सुबह 8 बजे घर में नोटिस भेजकर 10 बजे बुलाया, भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मिल सकता है झारखंड पुलिस से
X
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ब्रम्हानंद नेताम अपने चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त हैं और मीडिया के समक्ष भी बहुत जल्द उपस्थित होंगे। पढ़िए पूरी खबर..

कांकेर- भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। भाजपा प्रत्याशी को नोटिस जारी करने को लेकर सियासत छिड़ गई है। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को सुबह 8 बजे नोटिस घर भेजकर कहा गया कि, वह 10 बजे पुलिस थाने पहुंचें। इस पर भाजपा ने ऐतराज जताते हुए जवाब भेज दिया है। भाजपा ने कहा है कि श्री नेताम अभी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, वे 8 दिसंबर के बाद कभी भी पुलिस के समक्ष पेश हो जाएंगे।

इसे लेकर भाजपा नेताओं का कहना है कि चुनावी व्यस्तता के चलते इतने कम समय में वह पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हो पाएंगे। इस विषय में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ब्रम्हानंद नेताम अपने चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त हैं और मीडिया के समक्ष भी बहुत जल्द उपस्थित होंगे।

5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जाएगी कांकेर थाना

वहीं, सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि, ब्रहमानन्द नेताम के अभिकर्ता नन्दू ओझा के साथ भाजपा की 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल कांकेर थाने पहुंच सकती है। इनके साथ ब्रहमानन्द नहीं पहुचेंगे।

कांग्रेस का सवाल- गलत नहीं हैं, तो क्यों घबरा रहे हैं नेताम

इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह ने अपने बयान में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को भगोड़ा बताया है। उन्होंने नोटिस के बाद भी थाना नहीं पहुंचने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि, ब्रह्मानंद गलत नहीं है, तो पुलिस के सामने पेश होने से क्यों घबरा रहे हैं। देखें वीडियो..


Tags

Next Story