भाजपा नेता केदार गुप्ता ने कहा राहुल कर रहे कांग्रेस की तलाश, पार्टी को खोजने के लिए राज्यों में भटक रहे

भाजपा नेता केदार गुप्ता ने कहा राहुल कर रहे कांग्रेस की तलाश, पार्टी को खोजने के लिए राज्यों में भटक रहे
X
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, कांग्रेस का पूर्व अध्यक्ष अपनी पार्टी को खोजने राज्य-राज्य भटक रहा है।

रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, कांग्रेस का पूर्व अध्यक्ष अपनी पार्टी को खोजने राज्य-राज्य भटक रहा है। उस पार्टी के मुख्यमंत्री यह कह रहे हैं कि देश में भाजपा सिमट रही है तो इससे बड़ा मजाक भला और क्या हो सकता है।

श्री गुप्ता ने कहा, कांग्रेस आज है कहां? देशभर में उजड़ गई है। लोकसभा में दुर्दिन के सभी कीर्तिमान ध्वस्त हो चुके हैं। विपक्ष का नेता पाने की हैसियत तक नहीं है। राज्यों में साफ हो चुकी है तो राज्यसभा में भी दयनीय स्थिति है।

परिवर्तन के रिवाज के तहत हिमाचल में कांग्रेस की सरकार क्या बन गई, मुख्यमंत्री ऐसा बयान देने लगे हैं। चिंता न करें, अगले साल कांग्रेस की छत्तीसगढ़ और राजस्थान सरकार भी जाने वाली हैं।

भूपेश बघेल के चरण यूपी में पड़े तो देश के सबसे बड़े राज्य में कांग्रेस को केवल दो सीटें मिलीं। गुजरात में कांग्रेस का क्या हाल हुआ, उत्तराखंड में क्या हुआ, महाराष्ट्र में कहां हैं, पश्चिम बंगाल में क्या हाल है, पूर्वांचल में क्या हैसियत है, अन्य भी सभी राज्यों में कांग्रेस की क्या स्थिति है, श्री बघेल को यह देखना चाहिए। वे यह भी देख लें कि छत्तीसगढ़ ने भाजपा को 11 में से 9 सांसद दिए हैं।

Tags

Next Story